{"_id":"61f15c17fef1ac1a5b59b3f7","slug":"major-accident-in-pandaveshwar-coal-mine-four-killed-one-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: पांडवेश्वर कोयला खदान में बड़ी दुर्घटना, मलबे में दबने से चार की मौत, एक की हालत गंभीर ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हादसा: पांडवेश्वर कोयला खदान में बड़ी दुर्घटना, मलबे में दबने से चार की मौत, एक की हालत गंभीर
Wed, 26 Jan 2022 08:05 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांडेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांडेश्वर
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 26 Jan 2022 08:05 PM IST
सार
घटना की जानकारी मिलने के बाद कई जन प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
कोयला खदान
- फोटो : soc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड-पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ। अवैध कोयले के खनन में लगे 5 लोग खदान में गिरे मलबे में दब गए। इसमें से चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पश्चिम बंगाल के पांडवेश्वर में हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद लौदोहा और पांडबेश्वर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बचाव ऑपरेशन चलाकर जेसीबी की मदद से पत्थरों को हटाया गया। इसके बाद शवों को बाहर निकालने का काम शुरू किया जा सका।
विज्ञापन
कोयले का अवैध खनन चल रहा था
घटना की जानकारी मिलने के बाद कई जन प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गापुर के फरीदपुर प्रखंड के मधाईचक ओसीपी में लंबे समय से कोयले के अवैध खनन का कार्य चल रहा था। इसी दौरान खदान के अंदर कोयले की चट्टान गिर गई। इसमें से 5 लोग फंस गए जिसमें से चार की मौत हो गई।
विज्ञापन
मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों की पहचान श्यामल बाउरी, पिंकी बाउरी, नटवर बाउरी और अन्ना बाउरी के रूप में की गई है। घायल किशोर बाउरी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आनंद क्षेत्र के एसीपी तारिक अनवर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक दो शवों को बाहर निकाला जा चुका था।
विज्ञापन