फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Major accident at Delhi IGI airport ground support equipment collides three Air India planes out of operation

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: अचानक बिगड़ा मौसम, एअर इंडिया के तीन विमानों से भिड़े ग्राउंड सपोर्ट उपकरण

Sun, 07 Jun 2026 10:45 PM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 07 Jun 2026 10:45 PM IST
सार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण एक अप्रत्याशित घटना में एअर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए। तेज हवा और बारिश के दौरान ग्राउंड सपोर्ट उपकरण अपनी निर्धारित जगह से खिसककर टर्मिनल-2 पर खड़े विमानों से टकरा गए। सुरक्षा कारणों से तीनों विमानों को तत्काल सेवा से हटा दिया गया।

विज्ञापन
Major accident at Delhi IGI airport ground support equipment collides three Air India planes out of operation
एअर इंडिया के विमान क्षतिग्रस्त (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को तीन विमानों के क्षतिग्रस्त होने से हड़कंप मच गया। दरअसल, हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर खड़े एअर इंडिया के तीन विमानों को ग्राउंट सपोर्ट उपकरणों ने टक्कर मार दी। यह घटना तेज हवा और बारिश के चलते हुई। यह जानकारी हवाईअड्डे के संचालक ने दी।
विज्ञापन


संचालक के अनुसार, टक्कर के बाद तीनों विमानों को परिचालन से बाहर कर दिया गया है। बयान में कहा गया है कि अचानक खराब मौसम के कारण एअर इंडिया इंजीनियरिंग और इंडिगो के ग्राउंड सपोर्ट उपकरण अपनी जगह से खिसक गए और टर्मिनल-2 पर खड़े विमानों से टकरा गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'दीदी का साथ नहीं छोड़ूंगा': दिल्ली में बोले सांसद कीर्ति आजाद; क्या बगावत की आग में झुलस रही टीएमसी?
विज्ञापन
विज्ञापन


एअर इंडिया ने टिप्पणी करने से किया इनकार
संचालक ने यह भी कहा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने मौसम में बदलाव को लेकर हवाईअड्डा संचालक या एयरलाइंस को कोई चेतावनी जारी नहीं की थी। वहीं, इस घटना पर एअर इंडिया ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

हालांकि, एयरलाइन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि एअर इंडिया के तीन विमानों के अलावा अन्य एयरलाइंस के कुछ विमान भी खराब मौसम की वजह से प्रभावित हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रभावित तीन विमानों में से दो जल्द ही दोबारा परिचालन में लौट आएंगे, जबकि तीसरे विमान की मरम्मत में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा।


दिल्ली में अचानक बदला मौसम
राजधानी दिल्ली में रविवार को अचानक से मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिन भर की कड़ी धूप के बाद अचानक से शाम को बारिश देखने को मिली। बारिश खासतौर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के इलाकों में हुई। इन इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई।

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा दांव: जल्द हाईटेक होंगी सरहदें, परवान चढ़ेगा कारोबार; चुटकियों में मिलेगी मंजूरी

विजयवाड़ा हवाई अड्डे पर विमान से टकराया पक्षी
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सिंगापुर से विजयवाड़ा आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय एक पक्षी से टकरा गई। इसकी वजह से लगभग एक घंटे की देरी की बात सामने आई है। विजयवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी श्रीहरि ने बताया कि घटना के बाद इंजीनियरिंग टीम द्वारा विमान का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed