{"_id":"587a2d564f1c1b222aba87a5","slug":"main-features-of-aap-goa-manifesto","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AAP ने गोवा में जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, जानिए खास बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
AAP ने गोवा में जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, जानिए खास बातें
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Jan 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
Goa election 2017: Meet the AAP’s chief ministerial candidate from Goa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने गोवा चुनाव के लिए कमर कस ली है। आप पार्टी ने गोवा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। गोवा से आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार एल्विस गोम्स ने आगामी चार फरवरी 2017 से होने वाले गोवा चुनाव का घोषणा पत्र जारी किया।
विज्ञापन
शनिवार को घोषणा पत्र जारी करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में एल्विस गोम्स ने कहा कि आम आदमी पार्टी गोवा में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को उनका हक वापस दिलाने की पूरी कोशिश करेगी।
विज्ञापन
पार्टी गोवा में जनता के लिए आसान सरकार बनाना चाहती है। गोम्स का मानना है कि गोवा में आप की लहर है। वहीं गोम्स ने कहा कि, यदि पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य में खाली पड़े सभी पदों पर भर्तियां कराई जाएंगी। जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
जानिए क्या हैं घोषणा पत्र के प्रमुख बिन्दू
1.आप सरकार गोवा में 400 वाडो क्लिनिक खोलेगी। इन क्लिनिकों में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की फ्री जांच की जाएगी।
2.घोषणा पत्र में गोवा मेडिकल कॉलेजों का भी जिक्र किया गया है। गोवा के प्रमुख अस्पतालों को एम्स के तर्ज पर ही विकसित किया जाएगा। इन अस्पतालों में 500 अतिरिक्त बेड भी लगाए जाएंगी।
3.आम आदमी पार्टी ने सभी को फ्री पानी देने का वादा किया। राज्य में सभी को हर महिने 20 हजार लीटर पानी दिया जाएगा।
4.पार्टी नेता ने ड्यूटी के दौरान मारे गए पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा देने की बात कही है।
5.पार्टी ने क्षेत्रिय प्लान को एक साल के अंदर लागू करने की बात कही है। साथ ही अगले 20 वर्षों का प्लान भी तैयार करने का वादा किया है।
6.घोषणा पत्र के मुताबिक, राज्य में 5 महिला पुलिस स्टेशन बनाए जाएंगे। स्कूल में लड़कियों को फ्री सेनिट्री पैड दिए जाएंगे। साथ ही इन्हें किफायती दाम पर महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर भी मुहैया कराया जाएगा।
7.चुकि गोवा में वित्त का ज्यादातर भाग पर्यटन से प्राप्त होता है। इसलिए सरकार आने परआप ने ऑन लाइन बुकिंग को बढ़ावा देने की बात कही है।
8.पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखते हुए आप ने सरकार बनने पर फॉरेस्ट राइट एक्ट 2005 लागू करने की बात कही है।
9.एल्विस गोम्स ने गोवा के लोगों (खासतौर पर ईडब्लूएस वर्ग को) को घर मेंटेन करने के लिए सस्ते लोन की बात कही है।
10.शिक्षा के बिंदू पर गोम्स ने पुनर्मूल्यांकन फीस से परेशान स्टूडेंटस को फीस में 50 प्रतिशत छूट देने की बात कही है।