फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahua Moitra vs Kalyan Banerjee: TMC MPs embroiled in war of words over Kolkata Law College Assault Case

WB: '40 साल की शादी तोड़कर 65 साल के आदमी से शादी...'; महुआ मोइत्रा को लेकर कल्याण बनर्जी ने दिया विवादित बयान

Mon, 30 Jun 2025 02:33 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 30 Jun 2025 02:33 AM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के बीच लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुषकर्म के मुद्दे पर तीखी बयानबाजी हुई। जिसमें कल्याण बनर्जी ने मोइत्रा पर निजी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोइत्रा ने 40 साल की शादी तोड़कर 65 साल के आदमी से शादी कर ली। यह क्या है। 

विज्ञापन
Mahua Moitra vs Kalyan Banerjee: TMC MPs embroiled in war of words over Kolkata Law College Assault Case
लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में विधि छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर कलत्ता में सियासी पारा हाई हो गया है। जहां विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर टीएमसी पर तंज कस रही है, वहीं टीएमसी नेताओं में भी एक दूसरे के बयानों को लेकर वाकयुद्ध छिड़ गया है। हालांकि पार्टी ने अपने नेताओं के विवादित बयान से किनारा कर लिया है। वहीं बाद में महुआ मोइत्रा ने कल्याण बनर्जी को उनके बयानों के लिए खरीखोंटी सुनाई। महुआ ने उन्हें स्त्री विरोधी करार दिया। इसके जवाब में कल्याण बनर्जी ने उनके निजी जीवन को आधार बनाकर पलटवार किया है। 

विज्ञापन

 

क्या बोले कल्याण बनर्जी
महुआ मोइत्रा पर पलटवार करते हुए पश्चिम बंगाल में सेरामपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कल्याण बनर्जी ने कहा वे अपने हनीमून के बाद भारत वापस आ गईं और अब मुझपर हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने मुझ पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है? लेकिन वह क्या हैं? उन्होंने खुद 40 साल की शादी तोड़कर 65 साल के व्यक्ति से शादी की। ऐसा करके क्या उन्होंने महिलाओं को ठेस नहीं पहुंचाई? देश की महिलाएं इसका फैसला करेंगी। गौरतलब है कि महुआ मोइत्रा ने हाल ही में बीजद के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी की है। 

बनर्जी ने रविवार को तीखे पलटवार में दावा किया कि मोइत्रा 2011 में तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद उसमें शामिल हो गयी थीं। मैं किसी भी महिला के प्रति प्रतिगामी मानसिकता या स्त्रीद्वेषी दृष्टिकोण रखने वाला अंतिम व्यक्ति होऊंगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे शुरू हुआ विवाद
यह विवाद तब शुरू हुआ जब कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर कल्याण बनर्जी ने विवादित बयान दिया। उनके बयान को लेकर विपक्षी दलों ने टीएमसी को घेरना शुरू की। जिसके बाद टीएमसी ने उनके बयान की निंदा की और खुद को बयान से अलग कर दिया। इसके बाद कल्याण बनर्जी पर पार्टी की स्थिति को महुआ मोइत्रा ने खुले तौर पर खारिज कर दिया। और कहा कि वह पार्टी के रुख से पूरी तरह असहमत हैं और उन्होंने नेताओं पर मामले से जुड़े लोगों को बचाने का आरोप लगाया।

 ये भी पढ़ें: 'मैंने उसके पैर पकड़े, फिर भी दरिंदे नहीं माने; वीडियो भी बनाया', कोलकाता कांड की आपबीती

विज्ञापन

क्या बोलीं थी महुआ मोइत्रा
कोलकाता में एक लॉ कॉलेज में हुई गैंगरेप की घटना पर अपनी पार्टी के नेताओं के बयानों को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने साफ कहा है कि महिलाओं के प्रति नफरत किसी एक पार्टी तक सीमित नहीं है, फर्क बस इतना है कि टीएमसी ऐसी 'घिनौनी' टिप्पणियों की निंदा करती है, चाहे वह कोई भी करे।
महुआ मोइत्रा ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि भारत में महिलाओं के प्रति नफरत सभी राजनीतिक पार्टियों में देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि टीएमसी में फर्क सिर्फ इतना है कि पार्टी ऐसी शर्मनाक टिप्पणियों की खुलकर निंदा करती है।  

इसे भी पढ़ें- Kolkata Rape Case: कल्याण बनर्जी के बाद अब मदन मित्रा के बिगड़े बोल, पूछा- छात्रा घटनास्थल पर गई ही क्यों?
 

और कल्याण बनर्जी के इस बयान से शुरू हुआ विवाद
साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी के बयान पर बवाल मचा हुआ है। कोलकाता दुष्कर्म मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा था कि अगर कोई दोस्त अपने दोस्त के साथ दुष्कर्म करता है तो क्या किया जा सकता है। क्या स्कूलों में पुलिस होगी? यह छात्रों द्वारा एक अन्य छात्रा के साथ किया गया। पीड़िता की सुरक्षा कौन करेगा? सारा अपराध और छेड़छाड़ कौन करता है? कुछ पुरुष ऐसा करते हैं। महिलाओं को किसके खिलाफ लड़ना चाहिए? महिलाओं को इन विकृत पुरुषों के खिलाफ लड़ना चाहिए। उन्होंने मुख्य आरोपी के तृणमूल कांग्रेस से संबंध पर बात करने से इनकार कर दिया।  सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि जिसने भी ऐसा किया है, उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सुरक्षा और संरक्षा की स्थिति हर जगह एक जैसी है। जब तक पुरुषों की मानसिकता ऐसी ही रहेगी, ये घटनाएं होती रहेंगी। 

मदन मित्रा के भी बिगड़े बोल
 वहीं, विधायक मदन मित्रा ने कहा कि अगर कॉलेज बंद होने के बाद कोई किसी पद का लालच देकर बुलाए, तो वहां नहीं जाना चाहिए, इससे बचा जा सकता था। इन बयानों के बाद भाजपा ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरासर विक्टिम ब्लेमिंग (पीड़िता को ही दोषी ठहराना) है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि यह बयान बेहद शर्मनाक और निंदनीय हैं।

पार्टी ने बयान से किया किनारा
टीएमसी ने दोनों नेताओं की टिप्पणियों से खुद को अलग कर लिया और इसे उनका निजी बयान करार दिया है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट किया कि सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा द्वारा दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुए जघन्य अपराध के संबंध में की गई टिप्पणियां उनकी व्यक्तिगत हैसियत में की गई थीं। पार्टी स्पष्ट रूप से उनके बयानों से खुद को अलग करती है और इसकी कड़ी निंदा करती है। ये विचार किसी भी तरह से पार्टी की स्थिति को नहीं दर्शाते हैं।
 

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि दक्षिण कोलकाता के कसबा इलाके में स्थित साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के परिसर में एक महिला छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो वर्तमान में उसी कॉलेज के छात्र हैं, जबकि मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा कॉलेज का पूर्व छात्र है। पीड़िता ने 26 जून को इस घटना की एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed