{"_id":"6a380843b44c9c7a0209cecf","slug":"mahua-moitra-social-media-post-rebel-trinamool-congress-mps-consider-defamation-suit-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशाने पर महुआ मोइत्रा: 'हनी प्लस मनी' वाले बयान से नाराज हुए बागी सांसद, करेंगे मानहानि का केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
निशाने पर महुआ मोइत्रा: 'हनी प्लस मनी' वाले बयान से नाराज हुए बागी सांसद, करेंगे मानहानि का केस
Sun, 21 Jun 2026 09:20 PM IST
राकेश कुमार
आईएएनएस, कोलकाता।
आईएएनएस, कोलकाता।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sun, 21 Jun 2026 09:20 PM IST
सार
ममता बनर्जी गुट की सांसद महुआ मोइत्रा ने तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों पर 40-40 करोड़ रुपये लेकर पार्टी बदलने का आरोप लगाया है। महुआ के 'हनी प्लस मनी' वाले सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज होकर काकोली घोष दस्तीदार और शताब्दी रॉय के नेतृत्व वाले बागी गुट ने रविवार को एक वर्चुअल बैठक की है। अब यह बागी गुट महुआ मोइत्रा पर मानहानि का मुकदमा ठोकने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस में छिड़ी सियासी जंग अब अदालत पहुंच सकती है। डॉक्टर काकोली घोष दस्तीदार और शताब्दी रॉय के नेतृत्व वाला 20 बागी लोकसभा सांसदों का गुट अब आर-पार के मूड में है। यह गुट तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। विवाद की वजह महुआ मोइत्रा की एक सोशल मीडिया पोस्ट है। बागी सांसदों का कहना है कि यह पोस्ट पूरी तरह झूठी और उनका अपमान करने वाली है।
करोड़ों के सौदे का लगा गंभीर आरोप
दरअसल, हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20 लोकसभा सांसदों ने बगावत कर दी थी। इन सभी सांसदों ने त्रिपुरा की नेशनल सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया यानी एनसीपीआई का दामन थाम लिया था। इस टूट के बाद महुआ मोइत्रा लगातार इन पर हमलावर हैं। महुआ अभी भी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ मजबूती से खड़ी हैं। महुआ ने सोशल मीडिया पर सीधा आरोप लगाया कि इन सांसदों ने मोटी रकम लेकर पार्टी छोड़ी है। उन्होंने दावा किया कि एनसीपीआई में जाने के लिए हर सांसद ने कम से कम 40 करोड़ रुपये लिए हैं।
'हनी प्लस मनी' वाले पोस्ट पर मचा बवाल
महुआ मोइत्रा ने अपने इस हमले के लिए महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे का सहारा लिया। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना-यूबीटी के कई सांसदों ने बगावत की है। उनके विपक्षी एकनाथ शिंदे गुट में जाने की चर्चा है। इसे लेकर ठाकरे गुट के संजय राउत ने एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखी थी। राउत ने आरोप लगाया था कि बागी सांसद 15 करोड़ रुपये लेकर गद्दारी कर रहे हैं। इसी पोस्ट को शेयर करते हुए महुआ मोइत्रा ने तृणमूल के 20 बागी सांसदों पर सीधा निशाना साधा। महुआ ने लिखा, 'सिर्फ 15 करोड़ रुपये? इतने सस्ते में क्यों जा रहे हैं? मुझे लगता है कि हमारे वालों को 4 करोड़ रुपये एडवांस मिले हैं। इसके बाद कार्यकाल के अगले 36 महीनों तक हर महीने 1 करोड़ रुपये मिलेंगे। हनी प्लस मनी।'
यह भी पढ़ें: 'मोदी देश तो ट्रंप दुनिया को कर रहे बर्बाद': मल्लिकार्जुन खरगे का प्रहार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी भड़के
मानहानि केस ठोकने की पूरी तैयारी
महुआ के इस बयान से बागी सांसदों में भारी गुस्सा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद इन 20 बागी सांसदों ने रविवार दोपहर एक वर्चुअल मीटिंग की। इस बैठक में महुआ मोइत्रा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करने के कानूनी रास्तों पर बात हुई। बागी सांसद शताब्दी रॉय ने भी इस कानूनी कदम की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'हम इस मामले में मानहानि का मुकदमा दायर करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। अभी मैं सिर्फ इतना ही कह सकती हूं।' बागी सांसदों के अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा के बागी विधायक भी महुआ के निशाने पर हैं। महुआ का साफ कहना है कि तृणमूल के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद इन नेताओं ने पार्टी से गद्दारी की है। इन सभी बागी सांसद और विधायकों को पहले इस्तीफा देना चाहिए, उसके बाद ही तृणमूल नेतृत्व के खिलाफ मुंह खोलना चाहिए।

Only ₹15 cr? Saste mein kyo jaa rahe hai? Believe ours got ₹4cr up front and ₹1cr a month for next 36 months of term. …. Honey plus Money.@uddhavthackeray @abhishekaitc https://t.co/Yl1ZXFxkC5
विज्ञापन विज्ञापन— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) June 16, 2026