फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mahua moitra lawyer withdraws from defamation case on conflict of interest next hearing on 31 october

Mahua Moitra: महुआ मोइत्रा के वकील मानहानि मामले से हटे, 31 अक्तूबर को होगी अगली सुनवाई

Fri, 20 Oct 2023 01:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 20 Oct 2023 01:37 PM IST
सार

जस्टिस दत्ता ने वकील शंकर नारायणन से कहा कि जब आप मामले में मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं तो आप इस मामले में वादी के वकील के रूप में कैसे कोर्ट में पेश हो सकते हैं। 

विज्ञापन
mahua moitra lawyer withdraws from defamation case on conflict of interest next hearing on 31 october
सांसद महुआ मोइत्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहादराई के खिलाफ दायर किए गए मानहानि मामले पर शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान वकील जय अनंत देहादराई ने आरोप लगाया कि महुआ मोइत्रा के वकील गोपाल शंकर नारायणन ने गुरुवार को उनसे संपर्क कर मोइत्रा के खिलाफ दर्ज शिकायत को वापस लेने को कहा था। 
विज्ञापन


महुआ मोइत्रा के वकील सुनवाई से हटे
देहादराई ने दावा किया कि उनके पास उनके और शंकर नारायणन के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी है। देहादराई ने हितों के टकराव का आरोप लगाकर वकील शंकर नारायणन को सुनवाई से हटाने की अपील की। वहीं शंकर नारायणन ने कोर्ट को बताया कि वह देहादराई को पहले से जानते हैं और उन्होंने अपनी मुवक्किल को मामले में सुलह के लिए देहादराई से बात करने की अनुमति मांगी थी। इस पर जस्टिस सचिन दत्ता ने कहा कि वह इस बात से हैरान हैं। जस्टिस दत्ता ने वकील शंकर नारायणन से कहा कि जब आप मामले में मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं तो आप इस मामले में वादी के वकील के रूप में कैसे कोर्ट में पेश हो सकते हैं। इसके बाद वकील गोपाल शंकर नारायणन मामले की सुनवाई से हट गए। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 31 अक्तूबर  तक टाल दी है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
बता दें कि निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पैसे लेकर संसद में अदाणी समूह से संबंधित सवाल पूछे। दुबे ने आरोप लगाया कि महुआ मोइत्रा ने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे लिए थे। भाजपा सांसद ने इसके खिलाफ लोकसभा स्पीकर से शिकायत कर जांच की मांग की। लोकसभा स्पीकर ने मामले को संसद की एथिक्स कमेटी के पास भेज दिया था। निशिकांत दुबे को महुआ मोइत्रा के खिलाफ आरोपों की जानकारी जय अनंत देहादराई ने ही दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महुआ मोइत्रा ने इन आरोपों को आधारहीन और मानहानिकारक बताया है। इसके बाद मोइत्रा ने दुबे और देहादराई को कानूनी नोटिस भेजा और बाद में दिल्ली हाईकोर्ट में दोनों के खिलाफ मानहानि का मामला दायर कर दिया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed