फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahayuti allies still in talks over 8 seats, says BJP's Bawankule

महाराष्ट्र: बावनकुले बोले- आठ सीट पर चर्चा कर रहे महायुति सहयोगी, कल उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी BJP

Sat, 26 Oct 2024 05:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 26 Oct 2024 05:09 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि महायुति में अभी भी सात से आठ सीटों पर चर्चा चल रही है। हम बड़े भाई और छोटे भाई सभी को साथ लेकर एक परिवार की तरह मिलकर चुनाव लड़ रहे है। भाजपा की दूसरी सूची कल जारी होगी।

विज्ञापन
Mahayuti allies still in talks over 8 seats, says BJP's Bawankule
चंद्रशेखर बावनकुले - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को कहा कि सत्तारूढ़ महायुति के तीनों के सहयोगियों के बीच विधानसभा चुनावों के लिए 7-8 सीटों पर बातचीत जारी है। बावनकुले ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा कल दूसरी सूची जारी करेगी। राज्य की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव होंगे और मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। 

विज्ञापन

 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुके हैं। जबकि अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अपने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है। 
विज्ञापन


बावनकुले ने कहा, 'अभी भी सात से आठ सीटों पर चर्चा चल रही है। हम बड़े भाई और छोटे भाई सभी को साथ लेकर एक परिवार की तरह मिलकर चुनाव लड़ रहे है। भाजपा की दूसरी सूची कल जारी होगी। हम एक संयुक्त घोषणापत्र भी जारी करेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही, बावनकुल ने विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के 90-90 सीटों पर चुनाव लड़ने के फॉर्मूल का मजाक उड़ाया। उन्होंने दावा करते हुए कहा, हमने सुना है कि (कांग्रेस नेता) राहुल गांधी ने सीट बंटवारे में गड़बड़ी करने पर राज्य के नेताओं को हटा दिया है। 


उन्होंने यह भी कहा कि एमवीए के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। जबकि महायुति गठबंधन विकास के लिए एक मजबूत दृष्टिकोण लेकर आया है। उन्होंने कहा, विपक्षी गठबंधन विकास के बजाय इस बात पर चर्चा करता है कि मुख्यमंत्री कौन होगा और मंत्री पद किसे मिलेगा। महाविकास अघाड़ी का फर्जी नैरेटिव अब काम नहीं करेगा। बावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे का दोबारा मुख्यमंत्री बनने का सपना पूरा नहीं होगा, क्योंकि उनके सहयोगी उनकी इस इच्छा का समर्थन नहीं करते हैं। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed