{"_id":"59653be84f1c1b4b2d8b474f","slug":"mahatma-gandhi-sketch-draw-has-been-auctioned-in-29-lacks-in-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापू का पेंसिल से बना दुर्लभ चित्र 29 लाख में हुआ नीलाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बापू का पेंसिल से बना दुर्लभ चित्र 29 लाख में हुआ नीलाम
एजेंसी, लंदन
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी का 1931 में पेंसिल से बनाया गया दुर्लभ चित्र लंदन में मंगलवार को 32,500 पाउंड यानी करीब 29 लाख रुपये में नीलाम हुआ। सॉथबी नीलामी सेंटर में लगी बोली में चित्र संभावित कीमत से चार गुना ज्यादा में बिका। चित्र के साथ महात्मा गांधी द्वारा सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और स्वतंत्रता सेनानी शरत चंद्र बोस को लिखे हस्तलिखित पत्रों की नीलामी भी की गई।
विज्ञापन
इन्हें 37,500 पाउंड यानी करीब 31 लाख रुपये में खरीदा गया। नीलामी संस्था सॉथबी ने कहा, ‘गांधी जी अक्सर आम फोटोग्राफर से फोटो खिंचाने से बचते थे। हालांकि एक चित्रकार ने काम के दौरान गांधी जी का बेहद दुर्लभ चित्र बनाया था। इस चित्र में बापू एकाग्रता के साथ जमीन पर बैठकर कुछ लिखते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
वह उस चित्र में ‘ट्रुथ इस गॉड/एमके गांधी/4.12.31’ लिखते हुए नजर आ रहे हैं।’यह तस्वीर कलाकार जॉन हेनरी द्वारा बनाई गई कई कलाकृतियों में से एक थी। बापू की यह तस्वीर उस वक्त बनाई गई थी जब वह गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेने लंदन पहुंचे थे।
विज्ञापन