फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahatma Gandhi great grandson Tushar Gandhi detained as he left home to commemorate Quit India Day

Mumbai: 'भारत छोड़ो आंदोलन' की बरसी पर हिरासत में लिए गए महात्मा गांधी के परपोते तुषार, वे बोले- मुझे गर्व है

Wed, 09 Aug 2023 11:33 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 09 Aug 2023 11:33 AM IST
सार

तुषार गांधी ने पुलिस स्टेशन से ही ट्वीट किया, जैसे ही उन्हें छोड़ा जाता है वह अगस्त क्रांति मैदान में मार्च करेंगे। उन्होंने कहा, यह शहीदों की याद दिलाने वाला दिन है और अगस्त क्रांति दिवस जरूर मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Mahatma Gandhi great grandson Tushar Gandhi detained as he left home to commemorate Quit India Day
महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को मुंबई में हिरासत में लिया गया है। उन्होंने ट्वीट करके खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने दावा किया है कि वह 'भारत छोड़ो आंदोलन' की बरसी मनाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन सांता क्रूज पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘मैं नौ अगस्त को भारत छोड़ो आंदलन की बरसी मनाने के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन सांता क्रूज पुलिस स्टेशन में हिरासत में ले लिया गया। मुझे अपने दादा-दादी महात्मा गांधी और बा पर गर्व हैं, जिन्हें इसी ऐतिहासिक तारीख पर अंग्रेजों ने हिरासत में लिया था।

विज्ञापन


विज्ञापन



तुषार गांधी ने पुलिस स्टेशन से ही ट्वीट किया, जैसे ही उन्हें छोड़ा जाता है वह अगस्त क्रांति मैदान में मार्च करेंगे। उन्होंने कहा, यह शहीदों की याद दिलाने वाला दिन है और अगस्त क्रांति दिवस जरूर मनाया जाएगा। वहीं अभी तक इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं जारी किया गया है। तुषार गांधी ने अन्य ट्वीट कर कहा कि अब जाने की इजाजत दी जा रही है। अगस्त क्रांति मैदान की ओर प्रस्थान।इंकलाब जिंदाबाद!
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारत छोड़ो आंदोलन को अगस्त आंदोलन के नाम से जाना जाता है। यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में जाना जाता है। इस साल भारत छोड़ो आंदोलन की 81वीं बरसी है। भारत छोड़ो आंदोलन दिवस हर साल नौ अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन को स्वतंत्रता के संघर्ष के दौरान देश की जनता द्वारा दिए गए बलिदानों को श्रद्धांजलि के रूप में याद किया जाता है।




इसे 'भारत छोड़ो आंदोलन', 'अगस्त आंदोलन' या 'अगस्त क्रांति' के नाम से भी जाना जाता है। यह द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नौ अगस्त, 1942 को शुरू हुआ था। महात्मा गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के नेतृत्व में शुरू किए गए इस आंदोलन का उद्देश्य भारत में ब्रिटिश शासन को खत्म करना था। यह आंदोलन बम्बई (अब मुंबई) के गोवालिया टैंक मैदान में शुरू हुआ था। इस दिन गांधीजी ने अंग्रेजों से भारत छोड़ने का आह्वान किया था और नारा दिया था "करो या मरो"। इस आह्वान का कई लोगों ने समर्थन किया था। हालांकि, ब्रिटिश सरकार ने त्वरित प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने देश भर में कांग्रेस कार्यालयों पर भी छापे मारे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed