फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mahatama jyotiba phule rohilkhand university brought shame because of obscene words on walls

अब दीवारों पर अश्लीलता से शर्मसार हुई एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी

Tue, 20 Mar 2018 03:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
mahatama jyotiba phule rohilkhand university brought shame because of obscene words on walls

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कुछ शरारती छात्रों ने इंजीनियरिंग विभाग में पांच-छह जगह अश्लील शब्द लिख दिए। जब छात्रों को इसकी जानकारी हुई तो चीफ प्रॉक्टर से शिकायत की गई। बात न खुले इसलिए आनन-फानन में सुरक्षा कर्मियों से शब्द मिटवा दिए गए। अश्लील शब्द लिखने वाले छात्रों की जांच कराई जा रही है। चीफ प्रॉक्टर का कहना है कि दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पिछले दिनों विश्वविद्यालय की कुछ छात्राओं के नाम से भी अश्लील शायरी लिखकर व्हाट्सऐप पर वायरल कर दी गई थी। विश्वविद्यालय को उसमें शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सका। पिछले सप्ताह विश्वविद्यालय में टेक्नोफेस्ट का आयोजन हुआ था। जिसमें छात्रों का एक गुट विरोध पर उतर आया था। लेकिन गहमागहमी होने के बावजूद छात्रों पर लगाम नहीं लग सकी। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन के दिन ही शाम को कुछ छात्रों ने समारोह के बैनर फाड़ दिए। उस दिन भी काफी हंगामा हुआ, लेकिन छात्रों की पहचान नहीं हो सकी। रविवार को अवकाश के दिन इंजीनियरिंग विभाग के ही छात्रों ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन विभाग, एमएससी फिजिक्स समेत कई जगह अश्लील शब्द लिख दिए। दरवाजे पर, जमीन पर और दीवारों पर बड़े-बड़े अक्षरों में अश्लील शब्द लिखे गए। सोमवार को मामला खुला जिसके बाद कैंपस में छात्रों ने विरोध जताया। अश्लील शब्द लिखने वाले छात्र की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी लगे होते तो हो जाती शरारती छात्रों की पहचान 

एलएलएम की छात्रा के साथ छेड़छाड़ हो, या होली से पहले छात्राओं को जबरन रंग लगाने का मामला, विश्वविद्यालय कैंपस में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। दो-तीन दिन पहले ही विश्वविद्यालय के गेट पर बैनर फाड़ने को लेकर भी काफी हंगामा हुआ था। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना से सबक नहीं लिया। सीसीटीवी कैमरे लगवाने की कई बार मांग भी उठी, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम आज तक खोखले ही हैं। अगर सीसीटीवी कैमरे लगे होते तो शायद ऐसी हरकत नहीं हो पाती। 


चीफ प्रॉक्टर बीआर कुकरेती का कहना है कि यह किसी शरारती छात्र का काम है। शब्दों को मिटवा दिया गया है। जो भी इस मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed