फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharshtra police Medal Rani Bhosale Superintendent of Thane Central Jail department ASJ Rajaram honored

Police Medal: ठाणे सेंट्रल जेल की अधीक्षक और उनके पति को मिलेगा मेडल, विभाग के आठ अधिकारी होंगे सम्मानित

Thu, 14 Aug 2025 06:08 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 14 Aug 2025 06:08 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर ठाणे सेंट्रल जेल की अधीक्षक रानी भोसले और उनके पति, अतिरिक्त अधीक्षक राजाराम भोसले को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। महाराष्ट्र जेल विभाग के कुल आठ अधिकारियों को इस वर्ष पदक मिलेंगे। देशभर में 1,090 सुरक्षाबलों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जा रहा है।

विज्ञापन
maharshtra police Medal  Rani Bhosale Superintendent of Thane Central Jail department ASJ Rajaram honored
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए पदकों की घोषणा की है। इस सूची में ठाणे सेंट्रल जेल की अधीक्षक रानी भोसले और उनके पति, अतिरिक्त अधीक्षक राजाराम भोसले का नाम भी शामिल है। दोनों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके जेल प्रशासन के कठिन और चुनौतीपूर्ण माहौल में वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवा की पहचान है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस साल कुल 1,090 पुलिसकर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में पदक दिए जा रहे हैं। इनमें 233 को मेडल फॉर गैलेंट्री, 99 को प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस और 758 को मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस से नवाजा जा रहा है। रानी और राजाराम भोसले को एमएसएम श्रेणी में यह सम्मान मिला है।
विज्ञापन


जेल विभाग के 8 अधिकारियों को सम्मान
महाराष्ट्र के जेल विभाग से कुल आठ अधिकारियों और कर्मचारियों को इस वर्ष पुलिस पदक दिए जा रहे हैं। इनमें मुंबई सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट गजानन काशीनाथ सरोड़े, मुंबई सेंट्रल जेल के सुबेदार संजय गंगाराम शिवगण, हवलदार सुधाकर ओंकार चव्हाण, बायकुला जिला जेल के कांस्टेबल राजेश माधवराव सावंत, बायकुला जिला जेल के कांस्टेबल संजय सदाशिव जाधव और कोल्हापुर सेंट्रल जेल की जेल कांस्टेबल विद्या भारत धेंबरे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भारत-विरोधी बयानों पर विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को दी सख्त चेतावनी, चीन-अमेरिका को लेकर भी कही ये बात


वरिष्ठ अधिकारी का बयान
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कारागार और सुधार सेवाएं) सुहास वर्के ने कहा कि यह सम्मान इन सभी अधिकारियों की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इन पदक विजेताओं की सेवा भावना ने पूरे विभाग के लिए एक नया मानक स्थापित किया है।

ये भी पढ़ें- 'बिना पक्षकार बनाए आरोप नहीं लगाया जा सकता', वनतारा से सभी हाथियों की वापसी वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट

जेल सेवा का चुनौतीपूर्ण काम
जेल प्रशासन का काम सिर्फ कैदियों की निगरानी तक सीमित नहीं होता, बल्कि उनकी सुरक्षा, सुधार और पुनर्वास की जिम्मेदारी भी इसी विभाग पर होती है। ऐसे में ठाणे सेंट्रल जेल के अधीक्षक दंपत्ति और अन्य अधिकारियों को मिला यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम और समाज के प्रति समर्पण का बड़ा प्रमाण है। यह पदक न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे महाराष्ट्र के जेल विभाग के लिए गर्व का विषय है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed