{"_id":"5e7ee28d8ebc3e6fd63f4749","slug":"maharastra-four-crushed-to-death-by-speeding-tempo-near-palghar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: तेज रफ्तार टेंपो ने चार लोगों को कुचला, गुजरात से पैदल जा रहे थे मुंबई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन: तेज रफ्तार टेंपो ने चार लोगों को कुचला, गुजरात से पैदल जा रहे थे मुंबई
Sat, 28 Mar 2020 11:07 AM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई तालुका इलाके में एक तेज रफतार टेंपो ने चार लोगों को बुरी तरह से कुचल दिया। जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना परौल गांव के पास सुबह तीन बजे करीब हुई, जब तेजी रफ्तार से आती टेंपो मुंबई से गुजरात पैदल जा रहे लोगों के उपर चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया गया है और विरार पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मालूम हो कि देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लगने से परिवहन बंद है। इसके कारण लोग पैदल ही अपने घर की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन