फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharastra election 2024 UBT MP Arvind Sawant defends remark Shaina NC, claims he's victim of defamation

Maharashtra: 'शाइना मेरी दोस्त हैं, उनका सम्मान करता हूं', शिवसेना UBT सांसद अरविंद सावंत ने किया खुद का बचाव

Fri, 01 Nov 2024 10:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 01 Nov 2024 10:47 PM IST
सार

Maharashtra: शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने स्पष्ट  किया कि उनकी टिप्पणी बाहरी लोगों को लेकर थी। उन्होंने कहा कि शाइना एनसी उनकी दोस्त हैं, जिनकी वह इज्जत करते हैं।

विज्ञापन
maharastra election 2024 UBT MP Arvind Sawant defends remark Shaina NC, claims he's victim of defamation
शाइना एनसी और अरविंद सावंत। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र चुनाव में मुंबादेवी से शिवसेना उम्मीदवार साइना एन.सी. को कथित तौर पर 'आयातित माल'कहने पर उद्धव बालासाहेब ठाकरे धड़े के सांसद अरविंद सावंत विवादों में घिर गए हैं। इस बीच सावंत ने खुद का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने शाइना का नाम नहीं था और असल में मानहानि के शिकार वे ही हैं। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन


सावंत ने साफ किया कि उनकी टिप्पणी बाहरी लोगों को लेकर थी। उन्होंने कहा कि शाइना उनकी दोस्त हैं, जिनकी वह इज्जत करते हैं। एएनआई से बातचीत में शिवसेना (यूबीटी)  सांसद ने कहा, मैंने कभी उनका नाम नहीं लिया। मैंने केवल इतना कहा कि बाहरी व्यक्ति यहां काम नहीं कर सकते। शोर मचाना उनकी आदत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीएम मोदी पर लगाया झूठ बोलने का आरोप
उन्होंने झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की और राकांपा नेता अजित पवार के खिलाफ कथित 75 हजार करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले का जिक्र किया। जिन्हें महायुति सरकार में महाराष्ट्र का उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। सावंत ने कहा, पीएम झूठ बोलने में माहिर हैं। उन्होंने (अजित पवार पर) 75 हजार करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले का आरोप लगाया और बाद में उसी वक्य्ति को मंत्री बना दिया। जिस पार्टी का ऐसा चरित्र हो, वे क्या सच बोलेंगे? पीएम मोदी ने मणिपुर पर कुछ नहीं कहा। जब पीएम मोदी अपने चुनाव प्रचार के लिए (कर्नाटक) गए, तब प्रज्जवल रेवन्ना का मामला सबके सामने था। ऐसी कमजोर नींव वाली पार्टी दूसरों पर आरोप लगाएगी। वे एक कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। 

'मैंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया'
सावंत ने यह कहते हुए अपने 55 साल के सियासी करियर का बचाव किया कि उन्होंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। उन्होंने अपने विरोधियों पर आरोप लगाया कि वे उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सांसद ने आगे कहा, वह मानहानि का मामला दर्ज कर रहे हैं। लेकिन असल में वही मेरी मानहानि कर रहे हैं। मैं उनकी इस मंशा की निंदा करता हूं। मैं 55 साल से राजनीति में हूं और मैंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। जो लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, उनसे कहें कि मैंने जो सवाल पूछे हैं, उनके जवाब दें। शाइना एनसी मेरी दोस्त हैं। उन्होंने मेरे लिए काम किया है और मैं उनका सम्मान करता हूं।  
   
अरविंद सावंत के खिलाफ दर्ज  किया गया मामला
इस बीच, शाइना की शिकायत पर नागपाड़ा पुलिस थान में सावंत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 और 356 (2) एक मामला दर्ज किया गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed