फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharastra-election-2024 Shiv Sena Shinde faction declared 15 candidates, Shaina NC gets ticket from Mumbadevi

Maharashtra: शिवसेना शिंदे गुट ने घोषित किए 15 उम्मीदवारों के नाम, शायना एनसी को मुंबादेवी से टिकट

Mon, 28 Oct 2024 10:27 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Mon, 28 Oct 2024 10:27 PM IST
सार

Maharastra Vidhan Sabha Chunav 2024: शिवसेना शिंदे की तरफ से राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले 45 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए थे। इसके बाद पार्टी ने दूसरी सूची में 20 उम्मीदवार और अब 15 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इस तरह से शिवसेना शिंदे ने राज्य में अब तक कुल 80 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन
maharastra-election-2024 Shiv Sena Shinde faction declared 15 candidates, Shaina NC gets ticket from Mumbadevi
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना शिंदे गुट ने 15 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। इसमें भाजपा नेता शायना एनसी को मुंबादेवी सीट से टिकट दिया गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब दानवे की बेटी संजना जाधव को कन्नड़ से प्रत्याशी बनाया गया है। वह रविवार को ही भाजपा से शिवसेना में शामिल हुईं थीं। इसमें दो सीटें सहयोगी पार्टी को दी गईं हैं। 
विज्ञापन





अब तक 80 प्रत्याशियों के नाम घोषित
शिवसेना शिंदे की तरफ से राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले 45 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसके बाद पार्टी ने दूसरी सूची में 20 उम्मीदवार और अब 15 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इस तरह से शिवसेना शिंदे ने राज्य में अब तक कुल 80 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की तीसरी सबसे बड़ी विधानसभा में सियासी समीकरण
महाराष्ट्र में इस बार सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के आसार हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लगभग 25 महीने पहले जून, 2022 में महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार गिरी थी। इसके बाद भाजपा समर्थित सरकार बनी। शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दो-फाड़ होने के बाद राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव होंगे। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार के पास 202 विधायकों का समर्थन है। 102 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। अजीत पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 40 विधायक हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 18 विधायक हैं। 14 निर्दलीय विधायकों ने भी एनडीए सरकार को समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार को पांच अन्य छोटे दलों का समर्थन भी हासिल है।

संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed