फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Woman IAS stopped from taking charge of Parbhani collector, allegation of interference on Shiv Sena

महाराष्ट्र: महिला आईएएस को परभणी कलेक्टर का प्रभार लेने से रोका, शिवसेना पर दखल का आरोप

Mon, 02 Aug 2021 05:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 02 Aug 2021 05:50 PM IST
सार

महाराष्ट्र में सियासी दखल कितना बढ़ गया है कि कलेक्टर जैसे पद का प्रभार भी लेने से रोका जाने लगा है। भाजपा का आरोप है कि परभणी में पदस्थ की गईं महिला कलेक्टर को पदग्रहण से अंतिम समय में रोक दिया गया। स्थानीय शिवसेना नेता उन्हें जिला कलेक्टर नहीं बनाना चाहते हैं। 
 

विज्ञापन
Maharashtra: Woman IAS stopped from taking charge of Parbhani collector, allegation of interference on Shiv Sena
symbolic image - फोटो : File

विस्तार

महाराष्ट्र के परभणी जिले में अनूठा प्रशासनिक विवाद सामने आया है। हाल ही में ट्रांसफर के बाद जिला कलेक्टर बनाई गईं एक महिला आईएएस अधिकारी परभणी में कलेक्टर का पदभार ग्रहण नहीं कर सकीं। निवर्तमान कलेक्टर रिलीव होने के पूर्व अंतिम समय में महिला आईएएस को पदभार सौंपने की बजाए डिप्टी कलेक्टर को पदभार सौंपकर चल दिए। आरोप लगाया जा रहा है कि राज्य में सत्तारूढ़ शिवसेना के स्थानीय नेता नए कलेक्टर को नहीं चाहते हैं, इसलिए ऐसा किया गया। 

विज्ञापन


परभणी के एक स्थानीय भाजपा नेता सोमवार को आरोप लगाया कि शिवसेना को ध्यान रखना चाहिए कि परभणी के लोगों ने उन्हें समर्थन दिया है। वहीं एक सामाजिक संगठन ने प्रदर्शन करते हुए मांग की कि आईएएस अधिकारी अचल गोयल को जनहित में कलेक्टर का पदभार तुरंत दिया जाए। 
विज्ञापन


बता दें, महाराष्ट्र में शिवसेना नीत तीन दलों की महाविकास अघाड़ी सरकार सत्तारूढ़ है। परभणी जिला शिवसेना समर्थक माना जाता है, वहीं एनसीपी के नेता व राज्य के मंत्री नवाब मलिक जिले के प्रभारी मंत्री हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जागृत नागरिक अघाड़ी की अध्यक्ष माधुरी क्षीरसागर ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सभी लोग जानना चाहते थे कि 31 जुलाई को दीपक मुगलीकर के रिटायर होने के बाद कौन नया कलेक्टर होगा? इसके बाद हमें अखबारों से पता चला कि आईएएस अधिकारी अचला गोयल को यहां पदस्थ किया गया है। गोयल समय से पहले परभणी आ गईं, लेकिन 31 जुलाई को मुगलीकर को राज्य सरकार ने कहा कि वे प्रभारी अतिरिक्त कलेक्टर राजेश काटकर को सौंप दें। क्षीरसागर ने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं की वजह से यह हुआ, यह शर्मनाक है। इससे साबित होता है कि राज्य सरकार का महिला सशक्तिकरण का दावा खोखला है। 

जागृत नागरिक अघाड़ी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की, क्योंकि राज्य का सामान्य प्रशासन विभाग उन्हीं के पास है। साथ ही क्षीरसागर ने यह भी कहा कि इस घटना से परभणी की क्षवि खराब हुई है। सीएम ठाकरे को दखल देकर अचला गोयल को पुन: जिला कलेक्टर नियुक्त करना चाहिए। 


उधर, भाजपा की स्थानीय विधायक मेघना बोरदीकर ने कहा कि अच्छे अधिकारियों को हमेशा परभणी में काम करने से रोका जाता है। कुछ निजी राजनीतिक हितों के चलते उन्हें यहां काम नहीं करने देते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed