फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: Will Raj Thackeray join the alliance of BJP-eknath Shinde and Ajit Pawar?

Maharashtra: क्या भाजपा-शिंदे और अजित पवार के गठबंधन में शामिल होंगे राज ठाकरे? इस बैठक के बाद हो रही चर्चा

Fri, 08 Mar 2024 06:56 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 08 Mar 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार
जानकारों का कहना है कि महायुति में राज ठाकरे की पार्टी मनसे की एंट्री हो सकती है। भाजपा सीधे तौर पर अपनी तरफ से सीट न देकर शिंदे की शिवसेना कोटे से एक सीट दे सकती है। मुंबई की दक्षिण मुंबई सीट शिवसेना मनसे को देकर एनडीए में एंट्री करा सकती है...
loader
Maharashtra: Will Raj Thackeray join the alliance of BJP-eknath Shinde and Ajit Pawar?
Maharashtra: Raj Thackeray - फोटो : Amar Ujala/ Sonu Kumar

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले राजनीतिक दल सीटों के बंटवारे में जुट गए हैं। इंडिया और एनडीए गठबंधन में बैठकों का दौर जारी है। इसी बीच महाराष्ट्र को लेकर एक खबर सामने आ रही है। राज ठाकरे की मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) एनडीए में शामिल होने की अटकलें तेज हो चली हैं।

जानकारों का कहना है कि महायुति में राज ठाकरे की पार्टी मनसे की एंट्री हो सकती है। भाजपा सीधे तौर पर अपनी तरफ से सीट न देकर शिंदे की शिवसेना कोटे से एक सीट दे सकती है। मुंबई की दक्षिण मुंबई सीट शिवसेना मनसे को देकर एनडीए में एंट्री करा सकती है। कुछ दिन पहले आशीष शेलार और राज ठाकरे की मुलाकात से महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था कि राज ठाकरे की पार्टी मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) एनडीए का हिस्सा हो सकती है। उस वक्त शेलार ने दादर में मनसे प्रमुख से मुलाकात के बाद कहा था, राज ठाकरे और मैं लंबे समय से दोस्त हैं। हम कुछ अन्य विषयों पर भी मिलते हैं और चर्चा करते हैं। हम सही समय पर कुछ जानकारी सामने लाएंगे।



सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, प्रफुल्ल पटेल और आशीष शेलार दिल्ली जा सकते हैं। सभी नेताओं की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सीट बंटवारे को लेकर आखिरी दौर की चर्चा होगी। भाजपा मुंबई की छह सीटों में से पांच पर भाजपा लड़ सकती है। एक सीट साउथ सेंट्रल पर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के राहुल शेवाले उम्मीदवार होंगे। फिलहाल दक्षिण मुंबई सीट पर भाजपा विधायक और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी भाजपा का विकल्प हैं। इस बीच सीटों को लेकर भी एक लिस्ट सामने आई है, जिसमें भाजपा सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि भाजपा- 32, शिवसेना- 12, एनसीपी अजित पवार- चार सीट पर चुनाव लड़ सकती हैं।

भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने इस बार महाराष्ट्र की 48 में से 45 प्लस लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। हाल ही में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि आगामी चुनाव में 40-41 सीटें नहीं चलेंगी। इस बार, हमें यहां महाराष्ट्र में 45 से ज्यादा सीटों का आशीर्वाद दें। आपको बता दें कि एनडीए गठबंधन में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजित पवार की एनसीपी जैसे कई दल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed