फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra : Will put coronavirus in Fadnavis mouth if I find it, says Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad

बिगड़े बोल: '...तो फडणवीस के मुंह में डाल देता कोरोना' शिवसेना विधायक ने दिया अजब बयान

Mon, 19 Apr 2021 02:04 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 19 Apr 2021 02:04 PM IST
सार

शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड ने कहा है कि अगर उन्हें कहीं कोरोना वायरस मिल जाता, तो वह उसे भाजपा नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुंह में डाल देते। 

विज्ञापन
Maharashtra : Will put coronavirus in Fadnavis mouth if I find it, says Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण का प्रकोप और सियासी गरमाहट जारी है। रेमडेसिविर का उत्पादन करने वाली एक दवा कंपनी के शीर्ष अधिकारी के दवा की कथित जमाखोरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस बीच, शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड ने कहा है कि अगर उन्हें कहीं कोरोना वायरस मिल जाता, तो वह उसे भाजपा नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुंह में डाल देते।

विज्ञापन


रेमडेसिविर का उत्पादन करने वाली एक दवा कंपनी के शीर्ष अधिकारी से दवा की कथित जमाखोरी को लेकर मुंबई पुलिस ने पूछताछ की है। इसे लेकर उद्धव सरकार पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साध रही है। मीडिया से बातचीत में बुलढाणा से विधायक गायकवाड़ से पूछा गया था कि महामारी के इस दौर में अगर फडणवीस मुख्यमंत्री होते तो वह क्या करते। इस पर गायकवाड़ भड़क गए और बोले कि राज्य के मंत्रियों का समर्थन करने के बजाय भाजपा नेता उनका मजाक बना रहे हैं। भाजपा नेता सोच रहे हैं कि किस तरह प्रदेश सरकार को विफल किया जा सकता है। गायकवाड ने कहा, 'इसलिए अगर मुझे कोरोना वायरस मिल जाता, तो मैं उसे देवेंद्र फडणवीस के मुंह में डाल देता।'
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवसेना विधायक के पुतले फूंके
गायकवाड ने आरोप लगाया कि फडणवीस और भाजपा नेता प्रवीण दारेकर और चंद्रकांत पाटिल महामारी तथा रेमडेसिविर इंजेक्शन के वितरण को लेकर तुच्छ राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने महाराष्ट्र की रेमडेसिविर निर्माता कंपनियों से कहा है कि वे राज्य में दवा की आपूर्ति नहीं करें। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गायकवाड़ की टिप्पणी के विरोध में रविवार को बुलढाणा में कई स्थानों पर प्रदर्शन किए तथा विधायक के पुतले जलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेमडेसिविर पर आरोप-प्रत्यारोप जारी

बता दें कि कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र में रेमडेसिविर को लेकर राजनीति गरमा गई है। महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के बयान पर हंगामा मचा हुआ है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार की तरफ से कुछ रेमडेसिविर सप्लायर पर दवाब बनाया जा रहा है कि वे राज्य को स्टॉक ना भेजे। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि एक रेमडेसिविर सप्लायर को सिर्फ इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि वो कुछ भाजपा नेताओं से मिला था।

फडणवीस ने उद्धव सरकार पर लगाया यह आरोप
फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से एक रेमडेसिविर सप्लायर को डराया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भाजपा नेताओं ने दमन की ब्रुक फार्मा से संपर्क साधा था, जिससे महाराष्ट्र में समय रहते रेमडेसिविर की आपूर्ति हो सके। इस बारे में हमारी तरफ से राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री राजेंद्र शिंगणे को भी बताया गया था और केंद्र सरकार से भी जरूरी इजाजत ली गई थी, लेकिन हैरान रह गया, जब पता चला कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए)के एक अफसर ने बाकायदा ब्रुक फार्मा सें संपर्क साधा और सिर्फ इसलिए डराया क्योंकि वे भाजपा नेताओं से मिले थे। इस प्रकार की राजनीति को स्वीकार नहीं किया सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed