फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra will get big-ticket investments in coming days says CM Shinde after Vedanta Tata Project goes to G

Maharashtra: वेदांता-टाटा प्रोजेक्ट गुजरात को मिलने के बाद CM शिंदे का दावा- राज्य में जल्द आएंगे बड़े निवेश

Sat, 29 Oct 2022 09:10 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 29 Oct 2022 09:10 PM IST
सार

महाराष्ट्र सीएम ने कहा, "इस समय महाराष्ट्र में उद्योगों की स्थिति को लेकर एक चर्चा चल रही है और इस मुद्दे पर उद्योग मंत्री लगातार अपनी बात रख रहे हैं। मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन सरकार युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने के मामले में पीछे नहीं रहेगी।"

विज्ञापन
Maharashtra will get big-ticket investments in coming days says CM Shinde after Vedanta Tata Project goes to G
एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI

विस्तार

पहले वेदांता-फॉक्सकॉन और अब टाटा-एयरबस प्रोजेक्ट के गुजरात को मिलने के मामले में घिरे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की टिप्पणी सामने आई है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि महाराष्ट्र को आने वाले समय में कुछ बड़े निवेश मिलने वाले हैं। शिंदे ने नंदुरबार में एक कार्यक्रम में कहा, "आने वाले दिनों में राज्य में कुछ बड़े उद्योग अपनी परियोजनाएं लगाएंगे।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "इस समय महाराष्ट्र में उद्योगों की स्थिति को लेकर एक चर्चा चल रही है और इस मुद्दे पर उद्योग मंत्री लगातार अपनी बात रख रहे हैं। मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन सरकार युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने के मामले में पीछे नहीं रहेगी।"
विज्ञापन


गौरतलब है कि टाटा और एयरबस ने अपनी विमान विनिर्माण परियोजना को गुजरात ले जाने की घोषणा की है। इसे लेकर विपक्ष ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन पर निशाना साधा है और महाविकास अघाड़ी के समय पर की जा रही कोशिशों को नाकाम करने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले वेदांता और फॉक्सकॉन ने भी संयुक्त उद्यम में लगने वाली अपनी सेमीकंडक्टर इकाई को अचानक महाराष्ट्र से गुजरात ले जाने का एलान कर दिया था। तब भी उद्धव ठाकरे और शरद पवार समेत विपक्ष के कई नेताओं ने शिंदे गुट को कठघरे में खड़ा कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed