फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Wife did not want to live with in-laws, husband killed her and threw her body near the highway

Maharashtra: सास-ससुर के साथ नहीं रहना चाहती थी पत्नी, पति ने हत्या कर हाईवे के पास फेंका शव

Tue, 11 Apr 2023 04:52 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 11 Apr 2023 04:52 PM IST
सार

आरोपी ने बताया कि पीड़िता अपने ससुराल वालों के साथ नहीं रहना चाहती थी, जिस वजह से उसका झगड़ा हुआ और आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Maharashtra: Wife did not want to live with in-laws, husband killed her and threw her body near the highway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 26 वर्षीय युवक ने आपसी झगड़े की वजह से अपनी पत्नी की हत्या कर उसके मृत शरीर को हाईवे के पास फेंक दिया। मृत युवती की पहचान रश्मा अब्दुल रहमान अंसारी के तौर पर हुई है, जो महज 24 वर्ष की थी। 

विज्ञापन


वरिष्ठ निरीक्षक दत्ता बोराटे ने बताया कि रश्मा का शरीर सोमवार की सुबह राहगीरों को मुंबई-नासिक राजमार्ग पर एक पाइपलाइन के पीछे मिला। रश्मा के सिर में किसी गंभीर चोट के निशान भी थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जल्द ही भिवंडी के रहने वाले आरोपी की पहचान कर ली। आरोपी ने बताया कि पीड़िता अपने ससुराल वालों के साथ नहीं रहना चाहती थी, जिस वजह से उसका झगड़ा हुआ और आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सबसे पहले अपनी पत्नी का गला घोंटा और फिर धारदार चाकू से मारकर उसका शरीर हाईवे के पास फेंक दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed