फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Weather News in Hindi CM Eknath Shinde Pune Visit Flood effected area Updates

Maharashtra: पुणे के सिंहगढ़ रोड क्षेत्र का CM ने किया निरीक्षण, कहा- ब्लू फ्लड लाइन का फिर से सर्वेक्षण होगा

Mon, 05 Aug 2024 07:19 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Aug 2024 07:19 AM IST
सार

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भारी के बारिश के बाद पुणे में हालात का जायजा लिया। पुणे के सिंहगढ़ रोड क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद सीएम ने कहा कि ब्लू फ्लड लाइन का फिर से सर्वेक्षण होगा। 

विज्ञापन
Maharashtra Weather News in Hindi CM Eknath Shinde Pune Visit Flood effected area Updates
एकनाथ शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के कई शहरों में लगातार बारिश के कारण हाल बेहाल है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज पुणे के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे, यहां वह जिला प्रशासन और बचाव दल से मामले की स्थिति का जायजा लिया।  पुणे के सिंहगढ़ रोड क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद सीएम ने कहा कि ब्लू फ्लड लाइन का फिर से सर्वेक्षण होगा। 

विज्ञापन


मुंबई, पुणे, रायगढ़ समेत कई अन्य जगहों पर हालात बदतर हो गए हैं। मुंबई सहित कई इलाकों में रविवार को भी बारिश हुई। वहीं पुणे में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात इत्पन्न हो गए हैं। 
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से पुणे में भारी बारिश
पुणे में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खडकवासला बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। जिससे निपटने के लिए भारतीय सेना ने रविवार को एकता नगर इलाके में राहत अभियान चलाया।  इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को पुणे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग के मुताबिक घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 6 अगस्त को मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि 7 अगस्त को मध्यम बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी CM अजित पवार ने लिया स्थिति का जायजा
इससे पहले 25 जुलाई को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने स्थिति का जायजा लेने के लिए पुणे के एकता नगर और विट्ठल नगर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। जुलाई में,जिला फायर ब्रिगेड ने भारी बारिश के बाद शहर के निंबजानगर इलाके में बाढ़ के पानी में फंसे 70 लोगों को बचाया था।


पांच राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, कोंकण क्षेत्र, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया। विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। दक्षिण पश्चिम राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इससे इन राज्यों में भारी बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में केरल, तटीय कर्नाटक व तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है। झारखंड के पूर्व सिंहभूम जिले में दो नदियों का जल स्तर बढ़ गया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed