फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Used Masks Instead Of Cotton In Mattresses in Jalgaon District, Police Bust Factory

महाराष्ट्र: जलगांव में लोगों की बेवकूफी से हैरत में प्रशासन, इस्तेमाल किए हुए मास्कों से बनाए जा रहे गद्दे

Mon, 12 Apr 2021 03:25 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलगांव Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 12 Apr 2021 03:25 PM IST
सार

देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही है। इस बीच, महाराष्ट्र के जलगांव जिले से लोगों की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। सूचना मिलने पर प्रशासन भी हैरत में आ गया। दरअसल, जलगांव में गद्दों में रुई की जगह इस्तेमाल किए हुए मास्क भरे जा रहे थे।

विज्ञापन
Maharashtra: Used Masks Instead Of Cotton In Mattresses in Jalgaon District, Police Bust Factory
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही है। इस बीच, महाराष्ट्र के जलगांव जिले से लोगों की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। सूचना मिलने पर प्रशासन भी हैरत में आ गया। दरअसल, जलगांव में गद्दों में रुई की जगह इस्तेमाल किए हुए मास्क भरे जा रहे थे। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जब लोग तमाम सावधानियां बरत रहे हैं, ऐसे में गद्दों के अंदर इस्तेमाल किए हुए मास्कों का भरना कितना घातक हो सकता है, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।  

विज्ञापन


जलगांव के लोगों की इस बेवकूफी की खबर एमआईडीसी पुलिस थाने को लगी कि महाराष्ट्र गादी सेंटर में मास्कों का इस्तेमाल रुई की जगह गद्दों में भरने के लिए किया जा रहा है। खबर सुनकर पुलिस प्रशासन भी हैरत में आ गया। तत्काल प्रभाव से पुलिस दलबल के साथ गद्दा बनाने वाले कारखाने पहुंची, तो वहां देखा कि गद्दों में मास्क भरने का काम किया जा रहा है।  
विज्ञापन


कारखाने के मालिक पर मामला दर्ज 
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने महाराष्ट्र गादी सेंटर के मालिक अमजद मंसूरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस कारनामे में गादी सेंटर के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को मौके से इस्तेमाल किए हुए मॉस्क का भंडार भी मिला है, जिसे जला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि देश में आज 1.69 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 900 से ज्यादा लोगों की कोरोना से जान चली गई। वहीं भारत समेत दुनिया भर के लोग इस महामारी से बचने के तमाम उपाय कर रहे हैं। इसके विपरीत जलगांव में इस्तेमाल किए गए मास्क से गद्दे भरने की खबर कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने वाली है। फिलहाल, जलगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन इस खुलासे से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed