फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra Updates: पंकजा ने कहा- राज्य चुनाव के लिए रणनीति तैयार; पवार बोले- सरकार को किसानों की चिंता नहीं

Sat, 20 Jul 2024 03:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी ने अक्तूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की है। हमने अपने सहयोगियों शिवसेना और राकांपा के साथ अधिक से अधिक सीटें जीतने की रणनीति बनाई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में राज्य भाजपा की कोर कमेटी की बैठक के बाद पंकजा ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में सभी 288 विधानसभा सीटों के बारे में व्यापक चर्चा हुई। कोर कमेटी ने 21 जुलाई को पुणे में राज्य भाजपा सम्मेलन के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों पर भी चर्चा की, जहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अमित शाह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

सत्ता में बैठे लोगों को खेती या किसानों की कोई चिंता नहीं: पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) के प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को अहमदनगर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को किसानों या खेती की कोई चिंता नहीं है। प्याज और गन्ना किसान अपनी उपज के लिए उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण परेशान हैं। लोकसभा चुनाव के बारे में बोलते हुए, पवार ने कहा, मुझे आप पर गर्व है कि आपने हमें महाराष्ट्र में 48 में से 30 सीटें दीं। 70 दिनों के बाद राज्य में चुनाव होंगे। अगर आप साथ रहेंगे तो राज्य की बागडोर संभालेंगे। पवार ने कहा कि लोगों की एकमात्र मांग एक मजबूत सरकार है जो किसानों, युवाओं और महिलाओं के हितों की रक्षा करेगी।

गढ़चिरौली में बारिश: सूर्यपल्ली गांव में घरों में घुसा झील का पानी
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात से भारी बारिश के कारण सिरोंचा तहसील के सूर्यपल्ली गांव में एक झील के किनारे टूट जाने से पानी घरों और एक आवासीय विद्यालय में घुस गया, जिसके कारण शुक्रवार को 76 छात्रों सहित 112 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। एक गर्भवती महिला को नाला और क्षतिग्रस्त सड़क पार कराने के लिए खुदाई मशीन की बाल्टी का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा, कल से सिरोंचा में 180 मिलीमीटर बारिश हुई है। ऐसी भारी बारिश अक्सर जिले में सड़कों को नुकसान पहुंचाती है, जिससे कुछ इलाके कट जाते हैं। वहीं, गढ़चिरौली कलेक्टर संजय डेन ने जिला आपदा प्रबंधन सेल की बैठक की और प्रशासन को प्रभावित सड़कों की मरम्मत और वैकल्पिक मार्गों के निर्माण सहित तत्काल राहत प्रदान करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

बावनकुले ने वोटर आईडी में अनियमितता को लेकर चुनाव आयोग से की शिकायत
महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, धुले और मालेगांव विधानसभा क्षेत्र में 3000 से अधिक प्रविष्टियां हैं, इनमें वोटर आईडी नंबर, फोटो सब एक जैसे हैं। जब चुनाव आयोग ने सब कुछ डिजिटल कर दिया है तो उन्होंने इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया? उन्होंने कहा कि धुले के साथ-साथ मालेगांव में भी वही लोग मतदान करेंगे। मुझे ऐसा लगता है कि 30-40 विधानसभा क्षेत्रों में ऐसा हुआ है। हमने आज चुनाव आयोग को शिकायत दी है, जो अधिकारी इस तरह से काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, ये मांग बीजेपी ने रखी है। ये एक बड़ी साजिश है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed