फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: मुंबई हवाई अड्डे पर 8.47 करोड़ का सोना जब्त; 'शिवभोजन थाली' और 'आनंदचा सिद्ध' जारी रखने का एलान

Mon, 17 Mar 2025 01:58 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 17 Mar 2025 01:58 PM IST
सार

न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में 122 करोड़ के गबन मामले में वांछित एक और आरोपी ने रविवार को आत्मसमर्पण कर दिया। मामले में यह छठी गिरफ्तारी है। मुंबई पुलिस ने बताया कि पिछले एक महीने से फरार अरुणाचलम उल्लानाथन मारुथुवर (62) ने दक्षिण मुंबई स्थित आर्थिक अपराध शाखा कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने एक लिखित जवाब में महाराष्ट्र विधानसभा को बताया कि राज्य सरकार ने 'शिवभोजन थाली' और 'आनंदचा सिद्ध' को बंद नहीं करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के कुछ विक्रेताओं का भुगतान लंबित है, इसलिए जल्द से जल्द उनका बकाया चुकाने के लिए पहल की जा रही है।
विज्ञापन


इस बीच मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार अभियानों के दौरान हवाई अड्डे के तीन निजी कर्मियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 8.47 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि ये जब्तियां 13 से 15 मार्च के बीच की गईं। कुछ आरोपियों ने अपने कपड़ों और अंतःवस्त्रों में यह सोना छिपाया हुआ था।
विज्ञापन


सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने अभियान का ब्यौरा देते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक निजी कर्मचारी को रोका गया और उसकी पैंट की जेबों में छह अंडाकार के कैप्सूल पाए गए। इन कैप्सूल में मोम के रूप में, 24 कैरेट के सोने का 2.8 किलोग्राम चूर्ण था और इसकी कीमत 2.27 करोड़ रुपये आंकी गई। बरामदगी के बाद व्यक्ति को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पार्षद से 50 लाख रुपये की रंगदारी मामले में चार गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक पूर्व पार्षद से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और ब्लैकमेल करने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद के पूर्व पार्षद हैं। उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला के साथ आपत्तिजनक तस्वीर भेजी थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने तस्वीर ऑनलाइन साझा न करने के बदले 50 लाख रुपये की मांग की थी। पिछले महीने पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद जांच शुरू हुई। पुलिस ने शनिवार को बदलापुर इलाके से 32 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया।

न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक मामले में एक का आत्मसमर्पण
न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में 122 करोड़ के गबन मामले में वांछित एक और आरोपी ने रविवार को आत्मसमर्पण कर दिया। मामले में यह छठी गिरफ्तारी है। मुंबई पुलिस ने बताया कि पिछले एक महीने से फरार अरुणाचलम उल्लानाथन मारुथुवर (62) ने दक्षिण मुंबई स्थित आर्थिक अपराध शाखा कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

मुंबई : दाऊद इब्राहिम के भाई के ड्राइवर हत्या मामले में छोटा राजन बरी
मुंबई की एक विशेष अदालत ने सोमवार को गैंगस्टर छोटा राजन को 2011 में दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कास्कर के ड्राइवर व अंगरक्षक आरिफ अबुनकर सैय्यद की हत्या के मामले में बरी कर दिया। महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत नियुक्त विशेष न्यायाधीश एएम पाटिल ने यह फैसला सुनाया। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद राजन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश किया गया। वह पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है। उस पर अन्य आपराधिक मामलों में भी मुकदमा चल रहा है।

गौरतलब है कि 17 मई, 2011 को दक्षिण मुंबई में दो बंदूकधारियों ने आरिफ पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने दावा किया था कि यह हत्या राजन के इशारे पर हुई थी। उन पर आईपीसी, एमसीओसीए और हथियार अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया गया था। अदालत ने उसे बरी होने की सूचना देते हुए कहा, यदि राजन किसी अन्य मामले में वांछित नहीं हैं, तो उसे तत्काल रिहा किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed