फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: शादीशुदा महिला ने नवजात भांजा किया चोरी, वजह चौंकाने वाली; हत्या की कोशिश और वसूली के आरोपी रिहा

Tue, 11 Mar 2025 10:32 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 11 Mar 2025 10:32 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के रायगड़ जिले के एक गांव के पास सोमवार को एक सूटकेस में एक महिला का सड़-गला शव मिला। इसके बाद से आसपास के इलाके में हरकंप मच गया। मामले में पुलिस ने संदेह जताया कि महिला का उम्र 25 से 35 साल के बीच है, जिसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि यह घटना दोपहर में तब सामने आई जब पेन तालुका के दुरशेत गांव के निवासियों ने सड़क किनारे पड़े एक सूटकेस से दुर्गंध आती देखी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने सूटकेस में एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया।
विज्ञापन


पुलिस ने दी जानकारी
मामले में पुलिस ने बताया कि शव को रायगढ़ से करीब 100 किलोमीटर दूर मुंबई में महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित जे जे अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस के बाल प्रशिक्षण शिविर पर पत्थर फेंके
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बच्चों के लिए आरएसएस के प्रशिक्षण शिविर पर पत्थर फेंकने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। डोंबिवली के कचोरे गांव में रविवार रात हुई घटना में कोई घायल नहीं हुआ। तिलकनगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कुमार कदम ने कहा, हमलावरों की पहचान करने के लिए पुलिस इलाके में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच रही है। उन्होंने कहा, रविवार रात 8 बजे जब यह घटना हुई, तब आरएसएस शाखा के कुछ बच्चे कचोरे के मैदान में प्रशिक्षण ले रहे थे। शिकायत के आधार पर हमने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक स्थानीय आरएसएस कार्यकर्ता ने दावा किया कि एक महीने में दो बार प्रशिक्षण सत्रों पर पत्थर फेंके गए। इलाके में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कचोरे में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
 

कांग्रेस के पूर्व विधायक रवींद्र धांगेकर ने थामा शिंदे का दामन
कांग्रेस के पूर्व विधायक रवींद्र धांगेकर सोमवार को पुणे में अपने समर्थकों के साथ एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गए। हालांकि कुछ महीनों से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि धांगेकर, जिन्होंने 2023 में पुणे जिले की कस्बा विधानसभा सीट जीती थी, सत्तारूढ़ शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

शिवसेना में शामिल होने के बाद बोले धांगेकर
धांगेकर ने इस अवसर पर कहा कि मैं पहले भी शिवसेना में था और पार्टी में कई अहम पदों पर काम किया। अब मैं एक बार फिर शिवसेना में लौट आया हूं। राज्य में सभी ने देखा है कि शिंदे साहब आम लोगों के भले के लिए किस तरह काम कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि मुझे उनके साथ फिर से काम करने का मौका मिला है।" उन्होंने मंत्री उदय सामंत का भी धन्यवाद किया।

बता दें कि धांगेकर को पिछले साल कांग्रेस ने पुणे लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन वे भाजपा के मुरलीधर मोहोल से हार गए थे। इसके बाद 2024 के राज्य विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने कस्बा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें भाजपा के हेमंत रासने से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, 2023 में उन्होंने कस्बा उपचुनाव में रासने को हराया था।

शादीशुदा महिला ने अपना ही नवजात भांजा किया चोरी

महाराष्ट्र के पालघर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला अपने ही नवजात भांजे को चोरी किया और फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला और नवजात बच्चे को बिहार के नालंदा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला शादीशुदा थी, लेकिन अब अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी। महिला ने अपने प्रेमी को बताया कि वह बच्चा उन दोनों का है। हालांकि महिला की चालाकी काम नहीं आई और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने बताया कि पालघर के मांडवी में रहने वाली महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। बीती 18 फरवरी को आरोपी महिला अपनी ननद के तीन महीने के बेटे को बाहर घुमाने के बहाने से लेकर गई और फरार हो गई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई तो पुलिस को जांच में महिला के नालंदा में एक गांव में होने का पता चला। पालघर पुलिस ने नालंदा पुलिस की मदद से महिला को ढूंढ निकाला और उसके पास से नवजात बच्चा भी मिल गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला का अफेयर था और वह अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी। महिला ने अपने प्रेमी को बताया कि वह नवजात बच्चा उन दोनों का है। फिलहाल बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। 

हत्या की कोशिश और वसूली के आरोपी रिहा

ठाणे की एक स्थानीय अदालत ने हत्या की कोशिश और वसूली के आरोप में तीन लोगों को बरी कर दिया। तीनों पर एक व्यक्ति की हत्या की साजिश रचने और उससे 25 लाख रुपये की फिरौती वसूलने का आरोप था। अदालत ने सबूतों के अभाव में तीनों को बरी कर दिया। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने 5 दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक मीरा रोड पर शांति नगर इलाके में एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की वसूली की साजिश रची और शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि तीनों ने काफी समय तक पीड़ित का पीछा भी किया। हालांकि उनके अपराध को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। अब अदालत ने तीनों को सबूतों के अभाव में रिहा करने का आदेश दिया है। 
 

ड्रग परीक्षण के लिए मशीनें खरीद रही सरकार: प्रताप सरनाईक
महाराष्ट्र सरकार सड़क हादसों को कम करने के लिए चालकों का ड्रग परीक्षण करने के लिए मशीनें खरीद रही है। राज्य विधानसभा में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। 

राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने सदन में माना कि सड़क हादसों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने के कई मामले सामने आए हैं। पुलिस ड्रग परीक्षण करती है, लेकिन अब ड्रग्स का सेवन करने वाले चालकों के मामले भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यातायात विभाग मशीने खरीद रहा है, जो चालकों में शराब और ड्रग के सेवन का पता लगाएगी। एक लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि 2022 में 33,383 सड़क हादसों और 15,224 मौतों की रिपोर्ट आई थी। वहीं, 2023 में 35,243 सड़क हादसे हुए और 15,366 मौतें हुईं। 2024 में यह आंकड़े बढ़कर 36,084 हादसों और 15,335 मौतों तक पहुंच गए हैं। 
  

अदालत ने दस साल पुराने मामले में दो ठेलेवालों को किया बरी
ठाणे की अदालत ने एक दस साल पुराने मामले में दो ठेले वालों को बरी कर दिया है। दोनों पर ठाणे महानगरपालिका की महिला सदस्य के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप था। कोर्ट ने यह फैसला इस आधार पर दिया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में नाकाम रहा। आरोप था कि 2015 में अवैध ठेलेवालों पर कार्रवाई के दौरान इन दोनों ठेले वालों ने महिला को अपशब्द कहे और उन्हें काम से रोका। 

2023 रेलवे गोलीबारी मामला: गवाह ने कहा- चेतन सिंह चौधरी को गोलीबारी करते देखा
साल 2023 में ट्रेन में गोलीबारी के मामले में आरपीएफ के पूर्व सहायक उप निरीक्षक गवाह के रूप में अदालत में पेश हुए। उन्होंने अदालत को बताया कि वह उस समय चलती ट्रेन में सवार था, जब आरपीएफ के कांस्टेबल चेतन सिंह चौधरी ने एक लंबी दाढ़ी वाले यात्री पर गोलीबारी की थी। गवाह ने बताया कि वह 31 जुलाई 2023 को जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्स्प्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। इस दिन चौधरी ने अपनी साथी पुलिस कर्मी और तीन अन्य को गोली मार दी थी। 

पुणे दुष्कर्म मामले में एमएसआरटीसी के चार अधिकारी निलंबित
महाराष्ट्र के परिवहन में मंत्री ने मंगलवार को जानकारी दी कि पुणे दुष्कर्म मामले में स्वर्गेट बस स्टैंड के डिपो मैनेजर सहित एमएसआरटीसी के चार अधिकारी निलंबित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed