फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra Updates: छत्रपति संभाजी नगर में बड़ा हादसा, चार की मौत; RSS के बच्चों के प्रशिक्षण कैंप पर पथराव

Mon, 10 Mar 2025 03:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 10 Mar 2025 03:24 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

रविवार को मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में वाघेश्वरी मंदिर के पास फिल्मसिटी रोड पर आग लग गई। मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) के अनुसार, आग का स्तर 2 था और यह ग्राउंड फ्लोर की दुकानों और झोपड़ियों तक ही सीमित थी। अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। एमएफबी ने बताया कि आग बुझाने के लिए पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना पर और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला
ठाणे में एक व्यक्ति ने एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए। मामले में ठाणे के एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक व्यक्ति पर 29 वर्षीय महिला के साथ शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने दी जानकारी
कपूरबावड़ी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा है कि 22 वर्षीय आरोपी ने फरवरी 2023 से दिसंबर 2024 के बीच उसके साथ बलात्कार किया। अभी तक इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छत्रपति संभाजीनगर में बड़ा हादसा, चार की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हुए। पुलिस ने बताया कि घटना पिशोर घाट इलाके की है, जहां गन्नों से लदा ट्रक कनाड से पिशोर जा रहा था। इस ट्रक में 17 मजदूर भी सवार थे। पिशोर घाट इलाके में ड्राइवर ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से चार मजदूर गिर गए और ट्रक के नीचे फंस गए। इन चारों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हुए हैं। 
 
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस विधायक का पार्टी छोड़ने का एलान

पूर्व विधायक रविंद्र धागेंकर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का एलान किया है और ऐसे संकेत दिए हैं कि वे एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम सकते हैं। गौरतलब है कि बीते कई महीनों से ऐसी चर्चाएं थीं कि महाराष्ट्र के पुणे जिले की कासबा सीट से पूर्व कांग्रेस विधायक रविंद्र धागेंकर शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने धागेंकर को पुणे लोकसभा सीट से आम चुनाव में भी मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें भाजपा के मुरलीधर मोहोल के सामने हार का सामना करना पड़ा था। 

मुंबई के पर्यावरण के लिहाज से संवेदनशील इलाकों के 102 गांवों के नक्शे जाली

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विधान परिषद में एक सवाल के जवाब में कहा कि मुंबई के उपनगरीय इलाकों में पर्यावरण के लिहाज से संवेदनशील 102 गांवों के नक्शे जाली हैं। राज्य के राजस्व मंत्री बावनकुले ने भाजपा एमएलसी विक्रांत पाटिल के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी साल 2020 में हुई थी, जिसके बाद बॉम्बे उच्च न्यायालय ने एक एसआईटी बनाकर इसकी जांच के निर्देश दिए थे। जांच के बाद दो रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों समेत नौ लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 11 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। 

संघ के बच्चों के प्रशिक्षण कैंप पर पथराव

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में संघ के बच्चों के लिए आयोजित किए गए प्रशिक्षण कैंप में पथराव की घटना हुई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार रात की है, जब डोंबिवली के कचोरे गांव में यह पथराव हुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि कुछ बच्चे आरएसएस की शाखा में प्रशिक्षण ले रहे थे, तभी रात करीब आठ बजे कैंप पर पथराव हुआ। वहीं इलाके में सुरक्षा कड़ी करने के लिए पुलिस ने पुलिस बलों की तैनाती कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed