फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Nagpur Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: सोलापुर में पांच महिलाओं की मौत, दो घायल; शराबी ने ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी और महिला को मारी टक्कर

Tue, 18 Jun 2024 09:24 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 18 Jun 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Nagpur Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र के सोलापुर में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में पांच महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुए हादसे में नशे में धुत्त एक शख्स ने अपनी एसयूवी से एक महिला और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। रिपोर्ट के मुताबिक खार की बेहद व्यस्त सड़क पर नशे की हालत में वाहन चला रहे शख्स ने रविवार शाम करीब 7.45 बजे ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी को टक्कर मारी। आरोपी हितेन देसाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुणे की सड़क पर बाइक फिसली, मर्सिडीज ने रौंदा; शख्स की मौत
पुणे शहर के यरवदा इलाके में 41 वर्षीय व्यक्ति की लग्जरी कार से कुचले जाने के कारण मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक केदार चव्हाण एक लॉजिस्टिक कंपनी में डिलीवरी मैन के रूप में काम करता था। दुर्घटना गोल्फ कोर्स रोड पर दोपहर करीब 12.30 बजे हुई। केदार मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी अचानक बाइक फिसल गई और पीछे से आ रही एक मर्सिडीज-बेंज कार ने उसे कुचल दिया। पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइकिल फिसलती हुई और उसके तुरंत बाद लग्जरी कार उसे कुचलती हुई देखी गई।
विज्ञापन

महाराष्ट्र नेतृत्व में बदलाव नहीं करेगी भाजपा; शाह के साथ बैठक में फैसला
हाल के लोकसभा चुनावों में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी ने मंगलवार को महाराष्ट्र में अपने नेतृत्व में किसी भी बदलाव से इन्कार कर दिया। यह निर्णय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के साथ महाराष्ट्र भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में लिया गया। बैठक में राज्य भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले, वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, पंकजा मुंडे और विनोद तावड़े समेत अन्य लोग उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा मुख्यालय में कहा, महाराष्ट्र में नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होगा। भाजपा ने हाल के लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में नौ सीटें जीतीं, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 23 था। इस बार के खराब प्रदर्शन के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना-भाजपा-एनसीपी की महायुति सरकार से इस्तीफा देने और संगठन पर ध्यान केंद्रित करने की पेशकश की थी। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए फडणवीस ने कहा कि इस दौरान हमने लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन पर चर्चा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रूपरेखा की योजना बनाई। भाजपा नेता इस बारे में सहयोगी दल शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ भी बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed