फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Chhatrapati Sambhajinagar Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस की बैठक आज; एयरपोर्ट पर आठ करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

Sun, 20 Oct 2024 01:50 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 01:50 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Chhatrapati Sambhajinagar Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

मुंबई कस्टम ने  बैंकॉक से आ रहे एक यात्री को एयरपोर्ट पर रोककर उसके पास से 8.909 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ (मरिजुआना) बरामद किया। इसकी कुल कीमत आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस प्रतिबंधित मादक पदार्थ को यात्री के बैग में खिलौनों और खाने के सामानों के बीच बॉक्स से बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ कस्टम अधिनियम 1962 और एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन

महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस की बैठक आज

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) में आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होगी। इस दौरान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की जाएगी। इससे पहले, महाराष्ट्र कांग्रेस की स्क्रीनिंग समिति 62 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे चुकी है। अब पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति इन नामों पर अंतिम निर्णय लेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीपी-एसपी की संसदीय बोर्ड बैठक में संभावित उम्मीदवारों पर हुई चर्चा
शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) की संसदीय बोर्ड की बैठक शनिवार को मुंबई में हुई, जिसमें अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा की गई। बैठक में शरद पवार के अलावा पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष जयंत पाटिल, कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और हर्षवर्द्धन पाटिल भी शामिल हुए। पाटिल इस महीने की शुरुआत में भाजपा छोड़ने के बाद एनसीपी (सपा) में शामिल हुए थे। विपक्ष का महा विकास अघाड़ी गठबंधन, जिसमें कांग्रेस, एनसीपी (सपा) और शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं, ने अभी तक सीट-बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दिया है।
विज्ञापन

विपक्षी गठबंधन को वाम दलों को भी आवंटित करनी चाहिए सीटें
माकपा नेता अशोक धवाले ने कहा कि अगर विपक्ष गठबंधन महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव जीतना चाहते हैं, तो उसे अति आत्मविश्वास में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन को वाम दलों को भी सीटें आवंटित करनी चाहिए। धवाले ने बताया कि वामपंथी दल 288 सीटों में से करीब 20 सीटें जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। धवाले ने कहा, वामपंथी और धर्मनिरपेक्ष दल करीब 20 सीटों पर मुकाबले की योजना बना रहे हैं, जिनमें से कई ऐसी सीटें हैं, जो हमने पहले जीती हैं और जहां हम मजबूत हैं। 

जरांगे का महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार उतारने का एलान
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने रविवार को एलान किया कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उन सीटों पर उम्मीदवारों को उतारेंगे, जहां उनके समुदाय की मजबूत स्थिति है। जालना जिले के अंतरवली सारती गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए जरांगे ने कहा कि वह उन सीटों पर मराठा उम्मीदवारों को मैदान में उतारेंगे जहां उनके जीतने की संभावना है।  उन्होंने यह भी कहा कि उनका समूह अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित सीटों में भी मराठा आरक्षण के मुद्दे का समर्थन करने वाले उम्मीदवारों का साथ देगा।  

पुणे: बांध में डूबने से दो छात्रों की मौत
पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज के दो पोस्ट-ग्रेजुएट छात्रों की रविवा को एक बांध में डूबने से मौत हो गई। ये दोनों छात्र दोस्तों साथ पिकनिक मनाने गए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
मृतक छात्रों की पहचान आनंद कथापुरकर (22 वर्षीय) और राज संभाजी पाटिल (22 वर्षीय) के रूप में हुई है। हादसा पुणे शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर खंबोली बांध में हुआ। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रों का समूह सुबह करीब 10:30 बजे बांध में गया था। कुछ समयबाद कथापुरकर और पाटिल डूबने लगे। उनके दोस्तों ने शोर मचाया और पुलिस को बुलाया। इसके बाद पुणे मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकास प्राधिकरण के दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने दोनों छात्रों के शवों को बाहर निकाल लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed