Maharashtra Update: पुणे में सिटी पोस्ट ऑफिस में गड्ढे में समाया ट्रक, नंदुरबार में जुलूस के दौरान झड़प
महाराष्ट्र के नंदुरबार में ईद-ए-मिलाद के जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच संघर्ष में कम से कम सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे मालीवाडा इलाके में हुई, जब एक विशेष समुदाय के खिलाफ नारेबाजी शुरू हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस पर भी पत्थर फेंक गए। दो अधिकारियों और पांच कांस्टेबलों को चोटें आईं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा, जिससे वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। नंदुरबार के पुलिस अधीक्षक का वाहन और एक एस्कॉर्ट वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ वाहनों को आग भी लगा दी गई। अधिकारी ने बताया कि एक घर को भी आग के हवाले कर दिया गया। भीड़ ने एलपीजी सिलेंडर को भी जलाने की कोशिश की। यह संघर्ष नवनाथ टेकड़ी और शाहदुल्ला नगर तक फैला। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। धुले और पड़ोसी जिलों से अतिरिक्त बल को बुलाया गया। स्थिति अब नियंत्रण में है।
पुणे: संभाजी छत्रपति, शेट्टी और विधायक काडू ने 'परिवर्तन महाशक्ति' का किया गठन
वहीं, पूर्व सांसद संभाजी छत्रपति, राजू शेट्टी और निर्दलीय विधायक बच्चू काडू ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में महायुति (सत्ताधारी गठबंधन) और विपक्षी महा विकास अघाड़ी के विकल्प के रूप में 'परिवर्तन महाशक्ति'के गठन का एलान किया। पूर्व राज्यसभा सांसद छत्रपति ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग बैचेन हैं और बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा, लोग दो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और दो शिवसेनाओं की मौजूदगी से उलझन में हैं। दो गुट सत्ता में हैं और दो विपक्ष में हैं। इसलिए, हमने परिवर्तन महाशक्ति बनाया है। इसकी पहली सार्वजनिक बैठक 26 सितंबर को होगी।
उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे और वंचित बहुजन अघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर को भी इस नए मोर्चे में शामिल होना चाहिए। संभाजी छत्रपति ने कहा कि उन्होंने जरांगे से मुलाकात की है और उनके साथ राजनीतिक चर्चा की है। उन्होंने कहा, मैंने उन्हें बताया कि हमारे उद्देश्य समान हैं। किसी को हराने के बजाय हमें अपने उम्मीदवारों को जिताने की दिशा में काम करना चाहिए, ताकि वे विधानसभा में लोगों की चिंताओं को उठा सकें। हमें भरोसा है कि जरांगे हमारे साथ जुड़ेंगे।
मुंबई: छात्र की ईमेल आईडी हैक कर पोलैंड के वाणिज्य दूतावास को भेजे गए अभद्र संदेश
मुंबई में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक छात्र का ईमेल खाता हैक कर पोलैंड के वाणिज्य दूतावास और एक चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय को अधिकारियों को अभद्र संदेश भेजे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
छात्र हिरन भुंजे (18 वर्षीय) की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। यह घटना तब सामने आई, ब भुंजे ने पार्क साइट पुलिस थाने में ईमेल हैकिंग की शिकायत दर्ज कराई। घाटकोपर (पश्चिम) के रहने वाले भुंजे ने 12वीं की परीक्षा पास की है और वह पोलैड में एमबीबीएस की पढ़ाई करना चाहता है। उसने मेडिकल शिक्षा के लिए वीजा का आवेदन किया था और सभी जरूरी विवरण, जिसमें उसका ईमेल आईडी भी शामिल था, जमा किया था। वह पोलैंड के एक चिकित्सा विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ अपने ईमेल के जरिए प्रवेश के लिए संपर्क में था।
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात 11.25 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने अवैध रूप से भुंजे के ईमेल खाते तक पहुंच हासिल की और पोलैंड के वाणिज्य दूतावास और विश्वविद्यालय के अधिकारियों को अभद्र ईमेल भेजे। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने ईमेल भेजकर छात्र के करियर को नुकसान पहुंचाने, उसके प्रवेश और वीजा आवेदन को रोकने की कोशिश की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी अधिनियम से जुड़ी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की और जांच की जा रही है।
अंबादास दानवे का शिंदे सरकार पर बड़ा आरोप
आईएनएस विक्रांत नौसेना के पश्चिमी बेड़े में शामिल हुआ
ठाणे में एक व्यापारी के साथ 1.27 करोड़ की धोखाधड़ी
व्यापारी ने 2021 से 2023 के बीच 1.27 करोड़ रुपये बजरी की सप्लाई की, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, मांगी ने दूसरी पार्टी को सामग्री बेच दी और शिकायतकर्ता को पैसे नहीं दिए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
सिटी पोस्ट ऑफिस में गड्ढे में समाया ट्रक
#WATCH | Maharashtra | A truck fell into a pit upside down in the premises of the city post office in the Budwar Peth area of Pune city after a portion of the premises caved in. The truck belongs to the Pune municipal corporation and was there for drainage cleaning work. No… pic.twitter.com/fVir7d1rea
— ANI (@ANI) September 20, 2024
#WATCH | Nilesh Mahajan, Fire Department PRO says, "We received a call around 4-4.15 pm today...In the preliminary information, we found out that drainage was about to be cleaned here and the truck had come for that. It suddenly fell into the pit. The driver managed to jump… https://t.co/GIyHxpY3Br pic.twitter.com/eFBefFc45F
— ANI (@ANI) September 20, 2024
#WATCH | Maharashtra: The truck that fell into a pit upside down in the premises of the city post office in the Budwar Peth area of Pune city after a portion of the premises caved in, has now been pulled out.
— ANI (@ANI) September 20, 2024
No injuries were reported as the driver managed to jump out of the… pic.twitter.com/e87VTVZJ0w
मुंबई पुलिस के अनुसार रात 1 बजे सहायता के लिए कॉल आई थी और जब वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि एक व्यक्ति अपनी कार पार्क करके कार से उतरा और समुद्र में कूद गया। रात में अंधेरा होने और समुद्र की ऊंची लहरों के कारण शव नहीं मिल पाया। वर्ली पुलिस स्टेशन को सुबह 7:30 बजे सूचना मिली कि कूदने वाले व्यक्ति का शव दादर पुलिस से इलाके में मिला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.