फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Mumbai Thane Pune Raigarh Nagpur Palghar Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra Updates: ठाणे में रजिस्ट्रार कार्यालय के दो कर्मचारी गिरफ्तार, ले रहे थे 60,000 रुपये की रिश्वत

Sat, 04 Jan 2025 01:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Mumbai Thane Pune Raigarh Nagpur Palghar Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

मुंबई के कुर्ला ईस्ट के कुरैशी नगर में हत्या का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। 41 वर्षीय रेशमा मुफ्फर काजी ने अपनी 71 वर्षीय मां सबीरा बानू शेख की बृहस्पतिवार शाम को इसलिए हत्या कर दी कि वह उसकी बड़ी बहन से ज्यादा प्यार करती थी। काजी ने बहस के बाद अपनी मां के पेट में चाकू घोंप दिया। इसके अलावा, छाती, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कई बार वार किया। पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद काजी चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन पहुंची और अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और काजी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

बागेश्वर धाम के कार्यक्रम में भगदड़ जैसी स्थिति
ठाणे के मनकोली नाका में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हुई। 

दुष्कर्म-हत्या की सह आरोपी का केस लड़ने से वकील ने किया इनकार
महाराष्ट्र के ठाणे में वकील ने 12 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सह आरोपी साक्षी गवली का केस लड़ने से इनकार कर दिया है। वकील प्रियेश सिंह ने कहा कि इस अपराध लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए केस से बतौर वकील अपना नाम वापस ले लिया है।

बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में साक्षी का पति विशाल गवली मुख्य आरोपी है। वकील प्रियेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए केस से नाम वापस लेने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, न्यायिक जिम्मेदारी के लिए मैंने केस को अपने हाथ में लिया था, लेकिन इस अपराध को लेकर लोगों में आक्रोश है। बिना किसी दबाव मैंने इस केस से हटने का फैसला किया है। आरोप है कि पिछले महीने 23 दिसंबर को विशाल गवली ने पत्नी साक्षी के साथ मिलकर कल्याण में घर के बाहर खेल रही 12 साल की बच्ची का अपहरण किया था। दुष्कर्म और हत्या के बाद शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया था।

पीड़ित परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री अठावले
इस बीच, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पीड़ित परिवार से मिलने कल्याण में उसके घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है और उसकी आर्थिक मदद करेगी। केंद्रीय मंत्री ने दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवी मुंबई में बहन को जलाने की कोशिश करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
 
नवी मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी 17 वर्षीय बहन को जलाने की कोशिश की थी।  आरोपी को शक था कि उसकी बहन का किसी और से संबंध है। उसने कथित तौर पर उसे मौके पर बुलाया, उस पर पेट्रोल डाला और उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया तथा सिगरेट लाइटर से उसे जलाने की धमकी दी। अधिकारी ने बताया कि लड़की किसी तरह से खुद को छुड़ाने में कामयाब रही और शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

ठाणे में रजिस्ट्रार कार्यालय के दो कर्मचारी गिरफ्तार, ले रहे थे 60,000 रुपये की रिश्वत 
महाराष्ट्र के ठाणे में एक सहकारी आवास सोसायटी को मंजूरी देने के एवज में 60,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सहकारी रजिस्ट्रार कार्यालय के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। ठाणे एसीबी की पुलिस उपाधीक्षक माधवी राजकुंभर ने बताया कि शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जाल बिछाया और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सहायक रजिस्ट्रार चेतन चौधरी (32) और कनिष्ठ लिपिक विजय सिंह पाटिल (44) को गिरफ्तार किया। 
 

मुंबई: मानखुर्द में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार
मुंबई के मानखुर्द में एक नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मानखुर्द थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची (पांच वर्षीय) अपने घर के पास खेल रही थी, तभी आरोपी (55 वर्षीय) उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा, लड़की ने गंभीर दर्द की शिकायत की। उसके परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। बच्ची ने आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। 

शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, पुलिस नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करती है। सी-60 (जवानों की एक इकाई) कांग्रेस के समय बनाई गई थी। अगर अच्छा काम होता है, तो उसकी तारीफ होनी चाहिए। इसके राजनीतिक मतलब नहीं निकाले जाने चाहिए। जहां तक सामना में लेख की बात है, तो हमें इसका गलत मतलब नहीं निकालना चाहिए। यह अच्छी बातों की तारीफ करता है और बुरी बातों की आलोचना करता है। 

हमें पीएम की ताकत पर भरोसा, चीन को भारत के आगे झुकना पड़ेगा: संजय निरुपम
चीन के होटन प्रांत में दो नए काउंटी को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के बयान पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, चीन लंबे समय से भारत के भू-राजनीतिक मामलों में दखल दे रहा है। भारत में घुसपैठ कर रहा है और बिना किसी वजह के भारतीय सीमाओं पर अतिक्रमण कर रहा है। हमें हमारे प्रधानमंत्री की ताकत पर भरोसा रखना चाहिए। चीन को भारत के सामने झुकना पड़ेगा। 

मुंबई में मराठी भाषा विवाद पर निरुपम ने कहा, अगर किसी को महाराष्ट्र के किसी भी क्षेत्र में मराठी बोलने पर आपत्ति है, तो उस व्यक्ति को महाराष्ट्र में रहने का अधिकार नहीं है। मराठी महाराष्ट्र की राजभाषा है। जो लोग मराठी पर आपत्ति करेंगे, उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। 

 
 

मैं चाणक्य नहीं, साधारण कार्यकर्ता हूं: देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मैं चाणक्य नहीं हूं। मैं बहुत ही साधारण कार्यकर्ता हूं। मैं यहां चाणक्य नाटिका देखने आया हूं। यह 1710वां नाटक है। चाणक्य नाटिका हर किसी के लिए देखने लायक है। इतने वर्षों बाद भी जब राजनीति और विदेश नीति पर विचार किया जाता है तो आचार्य चाणक्य का नाम अवश्य लिया जाता है। आचार्य चाणक्य नाटिका 2500 वर्ष पूर्व तैयार की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed