Maharashtra: तस्करी मामले में 150 हिरासत में; फलों की खेप में छिपाकर नशीले पदार्थ की करते थे तस्करी
नवी मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को नशा तस्करी के आरोप में 150 लोगों को हिरासत में लिया। सभी पर आयातित फलों की खेपों के जरिए देश में मादक पदार्थों की तस्करी करने का आरोप है। एपीएमसी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अजय शिंदे ने बताया कि सुबह-सुबह शुरू हुए नशा रोधी अभियान में करीब 30 अधिकारी और 100 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे। यह अभियान शुक्रवार देर शाम तक जारी रहा।
नागुपर में स्टील कारोबारी से 2.98 करोड़ की धोखाधड़ी, केस दर्ज
महाराष्ट्र के नागपुर में एक स्टील कारोबारी से 2.98 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला से सामने आया है। यहां एक हार्डवेयर कंपनी के मालिक ने कारोबारी से सामान खरीदा, लेकिन उसके बदले भुगतान नहीं किया। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता सुनील मुरलीधर तुलस्यान की कंपनी आरोपी मुर्तुजा यूसुफ शाकिर की स्वामित्व वाली एक हार्डवेयर ट्रेडिंग कंपनी को स्टील कॉइल की आपूर्ति करती थी। 10 दिसंबर 2023 से आठ मई 2024 के बीच शाकिर ने तुलस्यान की कंपनी से 2,97,74,740 रुपये मूल्य का स्टील का सामान खरीदा। शाकिर ने चेक के जरिये भुगतान किया जो बाउंस हो गया। इसके बाद वह भुगतान में देरी करता रहा, जिसके बाद तुलस्यान ने लकड़गंज पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शाकिर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
पुणे में मर्सिडीज ने बाइक को मारी टक्कर, पुल से नीचे गिरने से 1 की मौत; 3 घायल
शनिवार तड़के पुणे के सिंहगढ़ रोड इलाके में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने बाइक को टक्कर मार दी और फिर खुद पुल से नीचे गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे वडगांव पुल पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा व्यक्ति घायल हुआ है। कार में बैठे दो अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं।
पुलिस उपायुक्त ने दी जानकारी
मामले में पुलिस उपायुक्त संभाजी कदम ने बताया, "मर्सिडीज ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और पुल से सर्विस रोड पर जा गिरी। बाइक सवार को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुणे में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, 'आज हमने एक बड़ी सफलता हासिल की - पश्चिमी राजस्थान को जोड़ने की लंबे समय से लंबित मांग - इस संबंध में, हमने पुणे और चेन्नई से एक नई रेल सेवा शुरू की है। मैं इस 30-40 साल पुरानी मांग को पूरा करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं... साथ ही, पुणे की क्षमता को दोगुना करने के लिए अब एक मास्टर प्लान तैयार है, जिसका हमने चुनाव के दौरान वादा किया था। अब पुणे से चलने वाली ट्रेनों की संख्या दोगुनी हो जाएगी'।
#WATCH | Pune | Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw says, "Today, we made a big success - the long pending demand to connect Western Rajasthan - in this regard, we have started a new rail service from Pune and Chennai. I thank PM Modi for fulfilling this 30-40 year old… pic.twitter.com/N2JGu4J9qU
— ANI (@ANI) May 3, 2025