फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra updates mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi

Maharashtra: पुणे में गैस सिलेंडर फटने से पिता-पुत्र की मौत; पालघर में ससुर ने की दामाद की हत्या

Wed, 09 Apr 2025 03:19 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 09 Apr 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
maharashtra updates mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के पुणे में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को एक घर में गैस सिलेंडर फट गया। घर में आग लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, घटना वारजे इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद जब हम मौके पर पहुंचे तो सिलेंडर में विस्फोट के कारण दो लोग घायल मिले। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मोहन चव्हाण और उनके बेटे आतिश चव्हाण के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मोहन चव्हाण का दूसरा बेटा, जो एक रेस्तरां में काम करता है, घटना के समय घर पर नहीं था।

विज्ञापन


पालघर में ससुर ने की दामाद की हत्या 
महाराष्ट्र के पालघर जिले में 75 वर्षीय ससुर ने पैसे के विवाद के बाद अपने दामाद की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को वाडा इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय मृतक लोगों से नौकरी दिलाने का वादा करके पैसे लेता था, लेकिन उसे पूरा नहीं करता था। उसने अपने ससुर से भी पैसे लिए थे, जिससे वह नाराज था। पुलिस ने बताया कि आरोपी सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को दामाद के घर पहुंचा और गहरी नींद में उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन

 

नकली नोट गिरोह के चार सदस्यों को 5 से 7 साल का सश्रम कारावास
मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत ने नकली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) सिंडिकेट के चार सदस्यों को 5 से 7 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। एनआईए ने कहा, समीर और मोहम्मद शादाब को सोमवार को क्रमश: 7 साल और 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। उन दोनों पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माना न भरने पर अतिरिक्त कारावास की सजा होगी। अनीस और किशोर को मंगलवार को 5 साल और 9 महीने के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई और प्रत्येक पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना न भरने पर अतिरिक्त कारावास की सजा होगी।

यह मामला अक्तूबर 2018 में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में वडपे के पास साई ढाबा के नजदीक एक पान की दुकान से 203 नकली नोटों की जब्ती से संबंधित है। नोटों का अंकित मूल्य 4.78 लाख रुपये था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के बयान के अनुसार, यह जब्ती पांच व्यक्तियों से की गई थी। एनआईए की जांच में पता चला कि चारों दोषी देश के विभिन्न शहरों में नकली नोट चलाते थे। वे हाईवे की दुकानों से छोटी-मोटी चीजें खरीदते और 2000 रुपये के नकली नोट देकर बाकी पैसे रखने को कहते थे।

औरंगजेब के मकबरे वाले शहर खुलताबाद का नाम बदलकर किया जाएगा रत्नापुर

महाराष्ट्र सरकार औरंगजेब के मकबरे वाले शहर खुलताबाद का नाम बदलकर रत्नापुर करने जा रही है। महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसत ने पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि छत्रपति संभाजीनगर का नाम पहले खड़की था, जिसे बाद में औरंगाबाद कर दिया गया था। उन्होंने दरअसल मंत्री और कुछ अन्य भाजपा नेता और दक्षिणपंथी संगठनों ने खुलताबाद से औरंगजेब का मकबरा हटाने की मांग की थी। यह मकबरा छत्रपति संभाजीनगर शहर से 25 किलोमीटर दूर स्थित है। उस क्षेत्र में औरंगजेब के अलावा उसके बेटे आजम शाह, निजाम आसफ जाह और कुछ अन्य लोगों की कब्र हैं। पिछले महीने शिरसत ने कहा था कि महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र के लिए कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन शख्स, नौ करोड़ रुपये से ज्यादा की हाइड्रोपोनिक घास बरामद
मुंबई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने दो अलग-अलग अभियानों में तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 9.53 करोड़ रुपये की हाइड्रोपोनिक घास (एक प्रकार का गांजा) और 53.83 लाख रुपये का सोना बरामद किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

पहला मामला 6 अप्रैल को हुआ, जब बैंकॉक से आ रहे एक यात्री को गिरफ्तार किया गया और उसके बैग से 9.532 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक घास बरामद की गई। दूसरे मामले में दुबई से मुंबई आ रहे दो यात्रियों को 789 ग्राम 21 कैरट कच्चे सोने के टुकड़ों के साथ गिफ्तार किया गया। उन्होंने सोने को अपने अंडरगारमेंट्स में छिपाया हुआ था।

मिलिंद देशमुख का कोई आपराधिक इरादा नहीं था, गुपचुप तरीके से हुई कार्रवाई: दामोदर साहू
गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स (जीआईपीई) से कथित रूप से धन के दुरुपयोग के मामले में रविवार को एसआईएस के सचिव मिलिंद देशमुख की गिरफ्तारी के दो दिन बाद, एसआईएस के अध्यक्ष दामोदर साहू ने मंगलवार को कहा कि इस लेन-देन के पीछे कोई आपराधिक इरादा नहीं था।

देशमुख पर आरोप है कि उन्होंने 2022 में जीआईपीई के 1.42 करोड़ रुपये के फंड को नागपुर में जमीन खरीदने के लिए उपयोग किया था। एसआईएस,जीआईपीई की प्रमुख संस्था है। भुवनेश्वर से पुणे मामले की जानकारी लेने के लिए पहुंचे साहू ने पीटीआई से कहा कि यह मामला गुपचुप तरीके से दर्ज किया गया और देशमुख को एसआईएस या उसके ट्रस्टी को बिना किसी पूर्व सूचना के गिरफ्तार किया गया।

ठाणे में नाबालिग से दरिंदगी के बाद गला रेतकर छठी मंजिल से फेंका
महाराष्ट्र के ठाणे में एक 10 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दरिंदगी करने और फिर उसका गला रेतकर छठी मंजिल से फेंक देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 20 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी मुंबरा के ठाकुरपाड़ा इलाके का रहने वाला है। कुछ महिलाओं ने धमाके की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी थी। पीड़िता पास की इमारत में रहती थी। पुलिस ने हत्या एवं पॉक्सो कानून तहत केस दर्ज किया है।

घटना सोमवार रात मुंबरा के सम्राट नगर स्थित 10 मंजिला इमारत में घटी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को खिलौने का लालच देकर अपने घर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने तेज धार वाले हथियार से लड़की का गला काट दिया और छठी मंजिल के बाथरूम की खिड़की से शव नीचे फेंक दिया। ठाणे नगर निगम की आपदा प्रबंधन सेल को रात 11:48 बजे शव की सूचना मिली। सेल प्रमुख यासीन ताडवी ने बताया कि लड़की की लाश इमारत के वर्टिकल डक्ट में मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और गले में गहरे जख्म की पुष्टि हुई है।

पिंपरी चिंचवाड में कबाड़ गोदा में लगी आग
महाराष्ट्र में पुणे स्थित पिंपरी चिंचवाड़ के मोशी रोड पर एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई। गोदाम में आग भड़कते देख लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने तुरंत आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed