फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra updates mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi

Maharashtra Updates: गोद ली हुई बेटी के हत्यारोपी दंपती गिरफ्तार; NDA की कैडेट बोलीं- सेना में कोई भेदभाव नहीं

Fri, 28 Mar 2025 10:52 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Fri, 28 Mar 2025 10:52 AM IST
सार

छत्रपति संभाजी नगर में पुलिस ने चार साल की गोद ली हुई बेटी के हत्यारोपी दंपती को पकड़ा। वहीं दूसरी ओर एनडीए के पहले महिला बैच की कैडेट कैप्टन रितुल ने युगांतर 2047 में 3,000 स्कूली छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए। आइए पढ़ते हैं महाराष्ट्र की अहम खबरें...। 

विज्ञापन
maharashtra updates mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छत्रपति संभाजीनगर में अपनी चार साल की गोद ली हुई बेटी की हत्या के आरोप में दंपती को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी फौजिया शेख और उसके पति फहीम शेख ने बच्चे का अंतिम संस्कार जल्दबाजी करने का प्रयास करके अपराध को दबाने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि दंपती ने छह महीने पहले आयत नाम की बच्ची को गोद लिया था। बुधवार सुबह बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिले। फौजिया ने पुलिस को बताया कि वह बच्ची को पीटती थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


सेना में कोई भेदभाव नहीं: रितुल
एनडीए के पहले महिला बैच की कैडेट कैप्टन रितुल ने कहा कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ने महिलाओं के लिए अपने दरवाजे खोले। रितुल ने युगांतर 2047 में 3,000 स्कूली छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा से आती हूं। जहां सशस्त्र बलों में शामिल होना बहुत गर्व की बात है। जब मैंने एनडीए की विरासत और महिलाओं के लिए अवसर के बारे में पढ़ा तो मुझे लगा कि यही मेरा रास्ता है। कई लड़कियां सेना में शामिल होने से हिचकिचा सकती हैं, क्योंकि 75 साल तक यह केवल पुरुषों के लिए अकादमी थी। लेकिन हमारे बैच के साथ यह बदल गया और सेना ही एकमात्र ऐसी जगह है जहां कोई भेदभाव नहीं है। सभी को समान अवसर और सम्मान मिलता है। 

विज्ञापन

पुणे में फैक्ट्री में लगी भीषण आग

महाराष्ट्र के पुणे जिले के मुलशी तहसील के उरवाडे इलाके के पास एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग बुझाने के लिए पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर है। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed