फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Mumbai Pune Raigarh Nagpur Palghar Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: घाटकोपर की इमारत में लगी आग; मछुआरों के लिए क्यूआर कोड वाले आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य

Fri, 31 Jan 2025 10:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 10:13 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Mumbai Pune Raigarh Nagpur Palghar Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

मुंबई के घाटकोपर इलाके में व्यावसायिक इमारत में आग गई है। इसे काबू पाने के लिए प्रयास जारी हैं। गनीमत है कि अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ढाका जाने वाली फ्लाइट में सवार होने की कोशिश कर रही बांग्लादेशी महिला शबीकुन नाहर रुचि को गिरफ्तार किया गया है। इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया और आगे की पूछताछ के लिए सहार पुलिस के पास भेज दिया। 

विज्ञापन


सहार पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि उसने 2006 में दो अलग-अलग पहचानों के तहत फर्जी तरीके से अपना भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के बाद तीन बार उसका नवीनीकरण कराया था और बांग्लादेश सहित विभिन्न देशों की यात्रा करने के लिए उसी दस्तावेज का इस्तेमाल किया था। वह फिलहाल पुलिस हिरासत में है और आगे की जांच जारी है। इस बीच वर्सोवा पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है जो अवैध रूप से भारत में घुसे थे और मुंबई में रह रहे थे। उनके पास से कुछ फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


गुलियन-बैरे सिंड्रोम के तीन और संदिग्ध मामले मिले
महाराष्ट्र के पुणे और अन्य जिलों में गुलियन-बैरे सिंड्रोम के तीन और संदिग्ध मामले मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में संदिग्ध मामलों की संख्या 130 हो गई है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया। तीनों मामले पहले के हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक जीबीएस के कारण दो मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें एक 56 वर्षीय महिला पुणे से और एक पुरुष सोलापुर से है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव के लिए शिवसेना के संपर्क में थे आप विधायक: एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक दिल्ली चुनाव के लिए शिवसेना के संपर्क में थे, लेकिन वोटों के बंटवारे से बचने के लिए उन्हें चुनाव में नहीं उतारा गया। शिंदे के अनुसार, यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि शिवसेना ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। शिंदे ने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली जाएंगे ताकि भाजपा उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटा सकें। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'आप के विधायकों ने हमसे संपर्क किया था, लेकिन हम भाजपा के साथ गठबंधन में हैं। हम दोनों पार्टियां (भाजपा और शिवसेना) एक जैसी सोच रखती हैं। इसलिए वोटों के बंटवारे से बचने के लिए, जिससे प्रतिद्वंद्वियों को फायदा हो सकता था, हमने उम्मीदवार नहीं उतारे। हमने दिल्ली में भाजपा का पूरा समर्थन किया है।'

महाराष्ट्रः पटरी में फंसा ट्रक, लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा बचा

महाराष्ट्र के जालना जिले में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। दरअसल, सरवारी में पटरी को पार करते समय एक ट्रक उसमें फंस गया और तभी मुंबई-नांदेड़ तपोवन एक्सप्रेस आ गई, लेकिन सतर्क लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन को रोक लिया। एक अधिकारी ने बताया कि पटरी में ट्रक फंसने पर उसका चालक वाहन छोड़कर भाग गया था। बाद में ग्रामीणों की मदद से ट्रक को हटाया गया। रेलवे पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

महाराष्ट्र : मछुआरों के लिए क्यूआर कोड वाले आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के बंदरगाहों से समुद्र में मछली पकड़ने के लिए निकलने वाले मछुआरों के लिए क्यूआर कोड वाला आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य कर दिया है। मत्स्य विभाग के आयुक्त किशोर तावड़े ने शुक्रवार को बताया कि यह निर्णय तटीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक कदम के रूप में लिया गया है।

मत्स्य और बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने हाल ही में दक्षिण मुंबई के ससून डॉक का दौरा किया था, जहां उन्होंने पाया कि अधिकांश मछुआरे अपने आधार कार्ड नहीं ले जाते हैं। इसके बाद, मंत्री ने अधिकारियों को मछुआरों के लिए क्यूआर कोड वाला आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य करने के आदेश जारी करने का निर्देश दिया। तावड़े ने बताया कि मत्स्य विभाग ने मछली पकड़ने वाले ट्रॉलरों के ऑपरेटरों के लिए भी अपने ट्रॉलर पर पंजीकरण संख्या लिखना अनिवार्य कर दिया है। इस आदेश का पालन करने के बाद ही लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा। जो लोग इस आदेश का पालन नहीं करेंगे, उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। यह कदम तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने और मछुआरों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। सरकार का मानना है कि इससे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और मछली पकड़ने के क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी।

ठाणे : शिक्षिका से दुष्कर्म में शैक्षणिक संस्थान का संस्थापक गिरफ्तार
ठाणे शहर के एक शैक्षणिक संस्थान के संस्थापक रमेशचंद्र शोभनाथ मिश्रा (54) को एक शिक्षिका से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। श्री नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा कि आरोपी को बृहस्पतिवार रात हिरासत में ले लिया गया था बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अपनी शिकायत में 42 वर्षीय शिक्षिका ने कहा कि मिश्रा ने उसे नौकरी देने के लिए उससे 6 लाख रुपये लिए और उसे अपने शिक्षा संस्थान में नौकरी जारी रखने के एवज में 2015 से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि मिश्रा ने उसे स्थायी करने का भी वादा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed