फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates mumbai pune palghar nagpur navi mumbai other districts news in hindi

Maharashtra Update: पालघर में 10 स्कूलों के 50 आदिवासी छात्र फूड प्वाइजनिंग का शिकार; कारण का पता लगाया जा रहा

Tue, 06 Aug 2024 04:01 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 06 Aug 2024 04:01 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates mumbai pune palghar nagpur navi mumbai other districts news in hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु तालुका में बड़ी संख्या में आश्रम विद्यालयों में छात्रों के फूड प्वाइजनिंग से बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। डिप्टी कलेक्टर सुभाष भागाडे ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तालुका के लगभग 10 आश्रम स्कूलों के कम से कम 50 छात्र मंगलवार सुबह  फूड प्वाइजनिंग  के कारण बीमार पड़ गए। उन्हें विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया।  बता दें कि आश्रम विद्यालय आदिवासी छात्रों के लिए बनाए गए आवासीय विद्यालय हैं।

विज्ञापन


पालघर निवासी डिप्टी कलेक्टर सुभाष भागाडे ने कहा कि फूड प्वाइजनिंग के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित स्कूल जिले के दहानू, पालघर, तलासारी और वसई तालुका में स्थित हैं। अधिकारियों के मुताबिक, दहानू के रैंकोल में एक आश्रम स्कूल के छात्रों ने सोमवार रात का खाना खाने के कुछ घंटों बाद उल्टी, मतली, पेट दर्द और बुखार की शिकायत की।
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार सुबह करीब तीन बजे करीब 28 छात्राएं बीमार हो गईं और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हलांकि इलाजरत छात्रों की हालत स्थिर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed