फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra updates mumbai pune nagpur palghar other districts crime politics accidents news in hindi

Maharashtra: सिग्नल में खराबी, लोकल ट्रेन सेवा रही बाधित; दूसरे धर्म में शादी करने पर बेटी को बनाया बंधक

Tue, 04 Feb 2025 01:12 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 04 Feb 2025 01:12 PM IST
विज्ञापन
maharashtra updates mumbai pune nagpur palghar other districts crime politics accidents news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

मध्य रेलवे की मुख्य लाइन के सिग्नल में खराबी के चलते मंगलवार सुबह लोकल ट्रेन सेवा बाधित रही। अधिकारियों ने बताया कि ठाणे जिले में दिवा और मुंब्रा रेलवे स्टेशनों के बीच दक्षिण की ओर जाने वाले धीमे ट्रैक पर सुबह 4.55 बजे सिग्नल में खराबी आई। इसके चलते लोकल ट्रेनों को 15-20 मिनट की देरी से चलाया गया।

विज्ञापन

मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा कि सिग्नल में खराबी आने के एक घंटे से अधिक समय बाद सुबह करीब छह बजे इसे ठीक कर दिया गया। इसके चलते मध्य रेलवे की उपनगरीय ट्रेनों और मुख्य लाइन के स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


पुलिस ने माता-पिता के बंधन से मुक्त कराई बेटी
जालना जिले में एक माता-पिता ने अपनी बेटी को इसलिए जंजीरें डालकर बंधक बनाया क्योंकि उसने दूसरे धर्म के लड़के से शादी कर ली थी। महिला के पति की शिकायत पर बंबई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ के निर्देश पर पुलिस ने दो महीने बाद महिला को मुक्त कराया।  पुलिस ने बताया कि महिला शहनाज उर्फ सोनल को भोकरदन तहसील के अलापुर गांव में उसके माता-पिता के घर से मुक्त कराया गया।  20 वर्षीय महिला ने अंतरधार्मिक विवाह किया था और दंपती का तीन वर्ष का एक बेटा भी है। महिला दो महीने पहले बच्चे के साथ अपने माता-पिता से मिलने गई थी। अंतरधार्मिक विवाह से परेशान  उसके माता-पिता ने उसे पति के पास लौटने नहीं दिया। उसे घर में जंजीरों से बांधकर रखा। अधिकारी ने बताया कि बार-बार प्रयास के बावजूद पति उसे वापस लाने में असमर्थ रहा। इसके बाद महिला के पति ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। पुलिस टीम ने घर पर छापा मारा और शहनाज और उसके बेटे को बचाया। सरकारी वकील के माध्यम से उन्हें उसके पति को सौंप दिया गया। अभी तक माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है और यदि महिला शिकायत दर्ज कराती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई को मिलेंगीं नई डिजाइन की ट्रेनें: वैष्णव
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई उपनगरीय रेलवे को जल्द ही नई डिजाइन की ट्रेनें मिलेंगी। इसमें यात्रियों की सुविधा और भीड़भाड़ कम करने के लिए बेहतर सुविधा होगी। वैष्णव ने कहा कि मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे में मुंबई के लिए 16 हजार करोड़ की परियोजनाएं पूरी होने वाली हैं। वर्तमान में दो लोकल ट्रेनों के बीच का समय अंतराल 180 सेकेंड है, इसे घटाकर 150 और 120 सेकेंड किया जाएगा। 

एक और ग्राम पंचायत मतपत्र से चुनाव के समर्थन में
महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक ग्राम पंचायत ने आगामी चुनावों में ईवीएम के बजाय मतपत्रों के इस्तेमाल के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया है। वाल्वा तहसील का बाहे गांव पश्चिमी महाराष्ट्र का शायद दूसरा गांव है, जिसने ऐसा प्रस्ताव पारित किया है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में, सतारा जिले के कोलेवाडी ग्राम सभा ने ऐसा संकल्प लिया था। बाहे ग्राम सभा के एक सदस्य ने कहा, हम अन्य गांवों और ग्राम पंचायतों से भी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए इसी तरह के प्रस्ताव पारित करने की अपील करते हैं। 

Trending Videos

नवी मुंबई में बनेगी देश की पहली एआई यूनिवर्सिटी
 देश की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) यूनिवर्सिटी महाराष्ट्र के नवी मुंबई में स्थापित की जा रही है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री आशिष शेलार ने बताया कि आईटी विभाग ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के साथ मिलकर एआई विश्वविद्यालय के लिए पहल की है, इसको लेकर एक टास्क फोर्स भी गठित की गई है। शेलार ने बताया कि सरकार के समन्वय से विश्व स्तरीय उत्कृष्ट और नवाचार केंद्र बनाने के लिए एक टास्क फोर्स गठित की गई है। इसके लिए नवी मुंबई में पनवेल के आसपास 100 एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है।  

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सचिव की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स में अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्च व तकनीकी विभाग, प्रमुख सचिव उद्योग, ऊर्जा और श्रम विभाग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एमआई़डीसी, आईआईटी पवई, मुंबई के निदेशक, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) मुंबई के निदेशक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल है।  

पुणे : जाली दस्तावेज से जमानत दिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार
पुलिस ने जाली दस्तावेज के जरिये जमानत दिलाने वाले गिरोह में शामिल दो वकीलों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया। पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि गिरोह जाली दस्तावेजों और नकली टिकटों का इस्तेमाल कर जमानत कराता था। गौरतलब है कि जमानतदार वह व्यक्ति होता है जो इस बात की गारंटी देता है कि आरोपी जमानत मिलने के बाद अदालत में पेश होगा। चूंकि आम तौर पर लोग अपराधियों के लिए जमानतदार या गारंटर के रूप में खड़े नहीं होते हैं, इसलिए गिरोह ऐसे व्यक्तियों से संपर्क करता था। वे पैसे लेकर जाली आधार और राशन कार्ड आदि जमा करने के बाद जमानतदार के रूप में खड़े होकर आरोपियों को जमानत दिला देते थे।

पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए संतोष कुमार टेलैंड, असलम सैय्यद, योगेश जाधव, दर्शन शाह, पिराजी शिंदे और गोपाल कांगने को पकड़ा। इनमें से सैय्यद और जाधव वकील हैं। अधिकारी ने कहा, हमने बाद में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि गिरोह की सीमा और इस गिरोह की मदद से जमानत पाने वाले आरोपियों के बारे में पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

महाराष्ट्र में जीबीएस के पांच नए संदिगध मामले सामने आए
पुणे में पांच और लोगों के ‘गुलियन बैरे सिंड्रोम’ (जीबीएस) से संक्रमित होने का पता चला है। इसके बाद महाराष्ट्र में इस दुर्लभ बीमारी की चपेट में आने वालों का आंकड़ा 163 तक पहुंच गया है। राज्य में ऐसे संदिग्ध मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने  बताया कि राज्य में इस बीमारी से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा, 'पांच मामले सामने आए हैं, हालांकि सोमवार को किसी की मौत नहीं हुई और 127 लोगों में जीबीएस की पुष्टि हुई है। संदिग्ध मामले 163 हैं, जिनमें पुणे शहर में 32, पुणे नगर निगम क्षेत्र में जोड़े गए नए गांवों से 86, पिंपरी चिंचवड में 18, पुणे ग्रामीण में 19 और अन्य जिलों में आठ मामले शामिल हैं।'

पुलिस ने कहा- गिरफ्तार यूक्रेनी अभिनेता से मिला जाली दस्तावेज, भारतीय नागरिक होने का दावा किया
मुंबई पुलिस ने अदालत को बताया कि टॉरेस निवेश धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार यूक्रेनी अभिनेता आर्मेन अटाइन के पास कथित तौर पर एक फर्जी जन्म प्रमाण पत्र था और उसने भारतीय नागरिक होने का झूठा दावा किया था। अटाइन को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया और सोमवार को उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने उसकी हिरासत बढ़ाने की मांग नहीं की, हालांकि कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे नई रिमांड के लिए आवेदन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed