फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates mumbai navi mumbai thane pune nagpur palghar other districts crime politics accidents news

Maharashtra: ठाणे में ट्रेन की चपेट में आने से दो लड़कों की मौत; कंक्रीट मिक्सर ट्रक पलटने से श्रमिक की गई जान

Thu, 05 Dec 2024 11:28 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 05 Dec 2024 11:28 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates mumbai navi mumbai thane pune nagpur palghar other districts crime politics accidents news
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र के ठाणे में एक ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय और एक 17 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) अधिकारी ने बताया कि घटना दो दिसंबर की है जब दोनों लड़के पटरियां पार कर रहे थे, तभी वे मुंबई-कोंकण मार्ग पर दिवा और निलाजे स्टेशनों के बीच मांडोवी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। दोनों लड़के दिवा में दतिवली अगासन इलाके के रहने वाले थे। पुलिस ने मंगलवार को आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया। उनकी मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन

ठाणे में कंक्रीट मिक्सर ट्रक पलटने से श्रमिक की मौत

ठाणे में एक मेट्रो निर्माण स्थल पर कंक्रीट मिक्सर ट्रक पलट जाने से 25 वर्षीय एक श्रमिक की मौत हो गई। यह घटना बुधवार की रात 10.45 बजे घटी। मीरा भयंदर नगर निगम के अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि कंक्रीट मिक्सर ट्रक में तीन कर्मचारी सवार थे। ट्रक पलटने से दो श्रमिक जान बचाने के लिए कूद गए, लेकिन एक मिक्सर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गुरुवार सुबह साढ़े तीन बजे तक चले बचाव अभियान के दौरान शव को निकाला गया। शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाणे में स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज

ठाणे के एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल को संस्थान में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 10 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह घटना मंगलवार सुबह की है। कक्षा पांचवीं की छात्रा क्लास में अकेली थी, तभी शॉर्ट्स और नीली टीशर्ट पहने एक व्यक्ति वहां आया। उसने कथित तौर पर लड़की के साथ छेड़छाड़ की और उसे फ्लैश भी किया। लड़की ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद व्यक्ति वहां से भाग निकला। आवाज सुनकर प्रिंसिपल वहां पहुंची और पीड़ित छात्रा से पूछताछ करने लगी। लड़की ने प्रिंसिपल को घटना की जानकारी दी। एफआईआर के अनुसार, प्रिंसिपल को बाद में अपराधी से बात करते देखा गया, जिसने बताया कि वह लड़की को स्कूल छोड़ने आया था। बाद में लड़की ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी और प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन्होंने प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया और फिलहाल आरोपी व्यक्ति की तलाश जारी है। 
विज्ञापन

ईरानी गिरोह से जुड़े लोगों ने सुरक्षा कर्मियों पर किया पथराव

ठाणे में ईरानी गिरोह से जुड़े कुछ लोगों ने सुरक्षा कर्मियों की एक टीम पर पथराव किया। इस हादसे में मुंबई पुलिस बल का एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस उपायुक्त, जोन III-कल्याण, अतुल जेंडे ने बताया कि यह घटना बुधवार रात अंबिवली में घटी। दरअसल, मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन की एक टीम एक आपराधिक मामले में शामिल एक संदिग्ध को पकड़ने गई थी। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना की जानकारी पाकर जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची ईरानी गिरोह से जुड़े कुछ लोगों ने उनपर पथराव शुरू कर दिया। हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। 

ठाणे में व्यक्ति के पास से 10 देशी बम जब्त

ठाणे में एक 45 वर्षीय व्यक्ति के पास से 10 देशी बम जब्त किया गया। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी। दो दिसंबर को व्यक्ति जब साकेत मैदान के पास पहुंचा तो उसे पकड़ लिया गया। उसके बैग की जांच करने पर पुलिस ने 10 देशी बम बरामत किया। पुलिस ने बताया कि रायगढ़ जिले का रहने वाला आरोपी इन विस्फोटकों को बेचने के लिए ठाणे आया था। आरोपी इस विस्फोटकों को गेहूं के आटे में छिपाकर बेचने लाया था। राबोडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed