फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune nagpur palghar other districts crime politics accidents news

Maharahstra Updates: पिंपरी चिंचवड़ में पानी की टंकी का एक हिस्सा गिरने से पांच लोगों की मौत, पांच घायल

Thu, 24 Oct 2024 02:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 24 Oct 2024 02:22 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune nagpur palghar other districts crime politics accidents news
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
पिंपरी चिंचवड़ के भोसारी में पानी की टंकी का एक हिस्सा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूर थे। इस हादसे में पांच अन्य घायल भी हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। 
विज्ञापन

नवी मुंबई में अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में नवी मुंबई से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गुप्त सूचना के आधार पर नवी मुंबई एटीएस ने तलोजा इलाके में एक आवासीय परिसर में छापेमारी की। तलोजा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने एक बांग्लादेशी दंपति और 35 वर्ष की एक अन्य महिला को पकड़ा, जो नवी मुंबई के एक फ्लैट में अवैध रूप से रह रहे थे। 
विज्ञापन

फिल्म के खिलाफ मालेगांव विस्फोट मामले के आरोपी ने दाखिल किया आवेदन
मालेगांव विस्फोट मामले के आरोपी समीर कुलकर्णी ने फिल्म 'मैच फिक्सिंग: द नेशन एट स्टेक' के खिलाफ विशेष एनआईए अदालत में आवेदन दाखिल किया है और फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि फिल्म मालेगांव विस्फोट मामले पर आधारित है और मुकदमा अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए अदालत को 15 नवंबर को फिल्म की रिलीज पर रोक लगानी चाहिए। अदालत ने अभियोजन पक्ष से इस पर जवाब दाखिल करने को कहा है और मामले  को दीवाली की छुट्टी के बाद पांच नवंबर को सुनवाई के लिए रखा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed