फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates mumbai navi mumbai palghar pune nagpur other districts crime accidents politics news

Maharashtra: शिवसेना ने सीएम पद पर किया दावा, कहा- एकनाथ शिंदे लोगों के बीच रहने वाले नेता

Fri, 18 Oct 2024 03:52 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 18 Oct 2024 03:52 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates mumbai navi mumbai palghar pune nagpur other districts crime accidents politics news
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र के पालघर में एक महिला की हत्या के मामले में उसके पति और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी महिला की मौत को स्वास्थ्य कारणों से हुई मौत के रूप में पेश करने की कोशिश की थी। वसई निवासी इस्माइल चौधरी की पत्नी से लड़ाई हो गई। उसने पत्नी की ईमानदारी पर शक किया और फिर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद वह शव को अपने भाई के घर पर ले गया और फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया। महिला के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद ही दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

शराब पीने-जूनियर को परेशान करने के आरोप में दो छात्र निलंबित

मुंबई के ग्रांट मेडिकल सरकारी कॉलेज के दो छात्रों को शराब पीने और जूनियर को परेशान करने के आरोप में एक साल के लिए हॉस्टल से निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना इसी सप्ताह की है। प्रथम वर्ष के छात्रों की क्लासेस शुरू होने के बाद आरोपी छात्रों ने शराब के नशे में एक नए छात्र को डांस करने के लिए कहा। कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी को इस घटना का पता चला, जिसके बाद उन्होंने दोनों छात्रों को हॉस्टल से निलंबित करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाणे में पत्नी की हत्या के 10 दिन बाद वाराणसी से पति गिरफ्तार

ठाणे में पत्नी की हत्या के 10 दिन बाद पुलिस ने उसके पति को वाराणसी से गिरफ्तार किया। आरोपी पति की पहचान विक्की बबन लोंडे के तौर पर की गई है। उसने आठ अक्तूबर को अपनी पत्नी का गला घोंटा और फिर गले को काट दिया। पुलिस ने ह्यूमन एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से आरोपी को गुरुवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया। तीन साल पहले ही आरोपी की शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी और एक साल की बेटी के साथ अंबरनाथ शहर के पालेगांव इलाके में रहता था। बच्ची का ठीक से ध्यान नहीं रखने के लिए वह अपनी पत्नी से नाराज था।
विज्ञापन

शिवसेना ने सीएम पद पर किया दावा

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का एलान होते ही सीएम चेहरे को लेकर दोनों ही पक्षों में बयानबाजी शुरू हो गई है। अब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने सीएम पद के लिए दावा कर दिया है। शुक्रवार को पार्टी ने इस मुद्दे पर एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में सीएम पद के लिए एकनाथ शिंदे का नाम का समर्थन किया गया। 

मुंबई: कांग्रेस ने धारावी पुनर्विकास परियोजना को बताया दुनिया का सबसे बड़ा जमीन घोटाला

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने शुक्रवार को धारावी झुग्गी पुनर्विकास परियोजना को दुनिया का सबसे बड़ा जमीन घोटाला करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में सत्ता में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की वापसी हुई, तो वह इस परियोजना को खत्म करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और शिवसेना (अविभाजित) के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता अतीत की बात है और अब उनकी पार्टी व उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के बीच गहरा और सामंजस्यपूर्ण संबंध हैं। 

विपक्षी एमवीए अरबों डॉलर की धारावी पुनर्विकास परियोजना में अनियमितताओं का आरोप लगाती रही है। इस परियोजना का क्रियान्वयन अदाणी समूह कर रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान गायकवाड़ ने सवाल किया कि धारावा पुनर्विकास परियोजना के क्रियान्वयन के लिए अदाणी को एक हजार एकड़ जमीन क्यों दी जा रही है? 

ठाणे रेलवे स्टेशन पर महिला टिकट बुकिंग क्लर्क पर हमला

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक महिला टिकट बुकिंग क्लर्क पर यात्री ने हमला किया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब महिला क्लर्क रोशनी पाटिल और आरोपी यात्री अंसार शेख के बीच कुछ निपटारे के लोकर बहस हो गई। पुलिस के मुताबिक शेख ने स्थानीय ट्रेन का टिकट खरीदने के लिए काउंटर पर पहुंचने के बाद छुट्टे पैसे को लेकर बहस की। बहस बढ़ने के बाद शेख ने टिकट काउंटर का दरवाजा धकेल दिया और पाटिल के लिए अपशब्द कहे और और लात-मुक्का मारकर घायल कर दिया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शेख ने हमले के दौरान घायल महिला से पैसे भी छीन लिए। इस घटना से रेल कर्मचारियों और यात्रियों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  

मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री शिंदे का हेलीकॉप्टर उतारा गया
पुणे और सतारा में मौसम साफ था। लेकिन हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के बाद अचान कुछ बादल बन गए। हालांकि, पायलट ने कोई आपात स्थिति होने की सूचना नहीं दी। फिर भी सुरक्षा के मद्देनजर पायलट ने हेलीकॉप्टर को वापस लौटाने का फैसला लिया। हेलीकॉप्टर करीब चार बजे आसपास पांच मिनट में ही उतारा गया। बाद में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे हवाई अड्डे की यात्रा के लिए सड़क मार्ग अपनाया। सतारा जिला के पुलिस अधीक्षक समीर शेख ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed