फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Mumbai Nagpur Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra Updates: पुणे में दो पाकिस्तान समर्थक गिरफ्तार; सावरकर के पोते ने राहुल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Sat, 10 May 2025 01:19 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 10 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Mumbai Nagpur Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

पुणे के इंजीनियरिंग कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा खतीजा शेख और भिवंडी के 18 वर्षीय युवक को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा पोस्ट किया था। शिकायत के बाद उसके खिलाफ कोंढवा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्य), 196 (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस उपायुक्त (जोन 5) राजकुमार शिंदे ने कहा कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। इसके अलावा, कॉलेज ने भी उसे तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा, ठाणे जिले के भिवंडी में भी युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाकिस्तान के समर्थन में कथित तौर पर सामग्री पोस्ट की थी। 

विज्ञापन


सावरकर के पोते ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत 
वीडी सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुणे की एक अदालत में दिवंगत हिंदुत्व विचारक के बारे में 'आपत्तिजनक' टिप्पणी करने के मामले में उपस्थित न होने पर शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत सत्यकी सावरकर के वकील संग्राम कोल्हटकर के माध्यम से एमपी-एमएलए कोर्ट में दायर की गई। वहीं, राहुल गांधी के वकील मिलिंद पवार ने स्थगन की मांग करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल ने मामले के संबंध में शिकायतकर्ता से प्राप्त सामग्री को अभी तक नहीं देखा है। अदालत ने मामले की सुनवाई 28 मई को तय की है।
विज्ञापन

 

Trending Videos

NCP विलय के बारे में शरद पवार से नहीं हुई चर्चा: सुप्रिया सुले
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अपने पिता शरद पवार और पार्टी की महाराष्ट्र इकाई प्रमुख जयंत पाटिल से एनसीपी के दो धड़ों के विलय के बारे में अभी कोई बात नहीं की है। सुले का यह बयान मीडिया के दावे के एक दिन बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि शरद पवार ने कहा है कि विलय के बारे में निर्णय लेना सुले और उनके भतीजे और प्रतिद्वंद्वी एनसीपी प्रमुख अजित पवार पर निर्भर है। बारामती से सांसद सुले ने पुणे में पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं देश की सीमाओं पर बन रहे हालात पर दिल्ली में सर्वदलीय बैठक में व्यस्त थी। मैं कल लौटी हूं और अभी तक शरद पवार से नहीं मिली हूं। मुझे उनसे मिलना होगा और समझना होगा कि उन्होंने प्रेस से क्या कहा।' उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता देश है।
विज्ञापन

मुंबई से FCI अधिकारी और तीन अन्य रिश्वत मामले में गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 20 लाख रुपये की रिश्वत के एक मामले में मुंबई से भारतीय खाद्य निगम (FCI) के अधिकारी श्रीनिवास राव मायलापल्ली समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि तीन अन्य लोगों में एक व्यवसायी, उसका बेटा और एक सहयोगी शामिल है। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने मायलापल्ली के कथित तौर पर भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की। सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी ने 9 मई को छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें एफसीआई के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय के दो सहायक महाप्रबंधक (एजीएम), तीन निजी व्यक्ति, औरंगाबाद स्थित एक निजी कंपनी और अन्य शामिल हैं। आरोप है कि मायलापल्ली ने औरंगाबाद स्थित कंपनी में भागीदार एक व्यवसायी के साथ मिलकर साजिश रची और एफसीआई मुंबई कार्यालय के टेंडर देने के लिए अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए रिश्वत मांगी। उन्होंने बताया कि जाल बिछाकर मायलापल्ली को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि मुंबई, हैदराबाद और औरंगाबाद में विभिन्न स्थानों पर आरोपियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों में सीबीआई द्वारा तलाशी ली गई, जिसमें कई डिजिटल डिवाइस, नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।

विज्ञापन

टाटा मेमोरियल अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
टाटा मेमोरियल अस्पताल को शुक्रवार सुबह परिसर में बम होने की धमकी मिली थी, हालांकि जांच के बाद ईमेल पर मिली यह धमकी फर्जी निकली। भोईवाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए मेल में परिसर में बम होने और मरीजों को वहां से हटाने को कहा गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस तुरंत हरकत में आई और परिसर की तलाशी ली। हालांकि,कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। 

सुरक्षा कारणों से सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, माला और प्रसाद पर प्रतिबंध
मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में सुरक्षा कारणों से श्रद्धालु रविवार से नारियल, मालाएं और प्रसाद नहीं चढ़ा पाएंगे। मंदिर ट्रस्ट पर इन पर प्रतिबंध की घोषणा की है। दक्षिण मुंबई के प्रभादेवी इलाके में स्थित यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है और यहां हर दिन हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा सरवणकर ने बताया कि मंदिर आतंकियों के निशाने पर है और हाल ही में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ट्रस्ट के साथ बैठक की थी। उन्होंने कहा, हमें सरकार और पुलिस की ओर से सलाह मिली हैं। सुरक्षा उपायों के तहत उन्होंने कहा कि भगवान गणेश को चढ़ाए जाने वाले नारियल सुरक्षा जांच में पकड़ में नहीं आते और इससे खतरा हो सकता है।

पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच पालघर तट पर मछुआरों को सुरक्षा निर्देश जारी किए
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने पालघर तट पर मछुआरों के लिए सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी है, ताकि देश की समुद्री सीमा को सुरक्षित रखा जा सके। सरकारी अधिकारी के अनुसार, यह निर्देश भारतीय नौसेना के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जारी किए गए हैं, जिनमें तटीय निगरानी बढ़ाने पर चर्चा की गई थी। इसके साथ ही राज्य सरकार यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि अधिकतर मछली पकड़ने वाली नौकाओं में ट्रांसपोंडर लगाए जाएं, ताकि उनकी लोकेशन ट्रैक की जा सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed