फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates mumbai crime political news 21 may

Maharashtra Updates: हावड़ा हिंसा मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 May 2026 09:10 PM IST
Rahul Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Rahul Kumar Updated Thu, 21 May 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates mumbai crime political news 21 may
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में इसी महीने हुई फायरिंग और देसी बमबाजी की घटना से जुड़े तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-6 ने की। इस घटना में शिकायतकर्ता समेत चार लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमीम अहमद अब्दुल रशीद उर्फ बोरे (40), जमील अख्तर अख्तर अली (43) और आफताब अनवर खुर्शीद अनवर (44) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी हावड़ा जिले के शिवपुर इलाके के रहने वाले हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना 7 मई को हुई थी। आरोप है कि शमीम अहमद और अन्य लोगों के नेतृत्व में करीब 150 लोगों की भीड़ ने शिवपुर इलाके में हमला किया था। इस दौरान आरोपियों ने देसी बम फेंके और अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अवैध तरीके से इलाके में घुसकर स्थानीय लोगों को डराया-धमकाया और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा किया। जांच के दौरान मुंबई पुलिस को सूचना मिली थी कि मामले के तीन वांछित आरोपी देवनार इलाके की एकता एसआरए बिल्डिंग की आठवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में छिपे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

बीड में दो बच्चों को बस में छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला
महाराष्ट्र के बीड जिले में एक महिला अपने दो बच्चों को बस में छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस के अनुसार, महिला यवतमाल की रहने वाली है। वह रविवार को बच्चों के साथ तुलजापुर-संभाजीनगर बस में सवार हुई थी। रास्ते में उसने बच्चों को बस में छोड़ दिया और प्रेमी के साथ स्कूटर पर चली गई। महिला बच्चों की जेब में एक नोट छोड़ कर गई है, जिसमें लिखा था कि इन बच्चों का कोई माता-पिता नहीं है, कृपया इन्हें सुरक्षित यवतमाल पहुंचा दें। नोट में बच्चों के दादा का मोबाइल नंबर और पता भी लिखा था।

बस कंडक्टर ने बच्चों को रोते और अकेला देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बच्चों को संरक्षण में लेकर शिरूर कासार तहसील के बाल गृह भेज दिया। पुलिस ने दादा से संपर्क किया, लेकिन वह बच्चों की बजाय बहूं के फरार होने, मोबाइल और नकदी को लेकर ज्यादा चिंतित नजर आया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पालघर में सरकारी वकील 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, कोर्ट परिसर में एसीबी ने दबोचा
महाराष्ट्र के पालघर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को एक सरकारी वकील को कथित तौर पर 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूपेश अजित पुरंदरे (47) के रूप में हुई है। वह वसई स्थित संयुक्त सिविल न्यायालय (उच्च स्तर) में विशेष सहायक सरकारी अभियोजक  के पद पर कार्यरत थे। वह श्रेणी-2 अधिकारी हैं।

पालघर जिले के अधिकार क्षेत्र वाली ठाणे एसीबी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ 20 मई को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद मामले की जांच और सत्यापन प्रक्रिया शुरू की गई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अनुसार, जांच के दौरान यह सामने आया कि पुरंदरे ने संपत्ति वापसी से संबंधित एक आवेदन पर बयान दाखिल करने के बदले शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

इसके बाद एसीबी ने गुरुवार को जाल बिछाया और दोपहर करीब 12:30 बजे वसई कोर्ट भवन के भूतल पर स्थित सरकारी अभियोजक कार्यालय में आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed