फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra update mumbai thane pune crime politics education event and other news in hindi

Maharashtra: MMRDA ने अस्थायी रूप से बंद कीं मोनोरेल सेवाएं, मरम्मत और सुधार कार्य के चलते लिया फैसला

Sat, 20 Sep 2025 10:27 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 20 Sep 2025 10:27 AM IST
विज्ञापन
maharashtra update mumbai thane pune crime politics education event and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने शनिवार को मोनोरेल सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। एमएमआरडीए की मोनोरेल सेवाओं में कई सुधार करने की योजना है। महानगर एजेंसी एक नया ब्लॉक बनाने की तैयारी कर रही है, जिससे नए डिब्बों को तेजी से जोड़ा जा सके। 
विज्ञापन

 
मोनोरेल सेवाओं के संचालन को बेहतर बनाने के लिए सीबीटीसी सिग्नल सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा और मौजूदा डिब्बों की मरम्मत की जाएगी। इससे पहले 17 सितंबर को एमएमआरडीए ने मोनोरेल सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया था, ताकि सेवाओं में भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सुधार किया जा सके। सेवाओं को इसलिए बंद किया गया, ताकि बिना किसी रुकावट के नए डिब्बों जोड़ने और सिग्नल सिस्टम की स्थापना, परीक्षण और संचालन किया जा सके। इसके अलावा, एमएमआरडी ने पुराने डिब्बों की पूरी मरम्मत और तकनीकी सुधार की योजना भी बनाई है। 
विज्ञापन


कांदिवली के एक मंदिर में पुजारी ने दी जान, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद लगाई फांसी
मुंबई के कांदिवली इलाके में एक मंदिर के 52 वर्षीय पुजारी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात एक 19 वर्षीय युवती और उसके पिता ने कांदिवली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पुजारी ने फोन पर उससे यौन संबंध बनाने की मांग की थी। शिकायतकर्ताओं को सुबह औपचारिक कार्यवाही के लिए आने को कहा गया, लेकिन इस बीच पुजारी लापता हो गया। शनिवार सुबह उसका शव लालजीपाड़ा गणेश नगर स्थित मंदिर में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है और जांच जारी है। यह घटना इलाके में सनसनी फैलाने वाली साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed