फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra update mumbai thane palghar pune crime politics education event and other news in hindi

Maharashtra: 'वाल्मीक कराड क्राइम सिंडिकेट का अंग', सरपंच हत्या केस में जमानत नहीं देकर कोर्ट; राज्य की खबरें

Mon, 28 Jul 2025 02:47 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
maharashtra update mumbai thane palghar pune crime politics education event and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले में विशेष अदालत ने मुख्य आरोपी वल्मिक कराड की डिस्चार्ज अर्जी खारिज कर दी है। अदालत ने कहा कि कराड एक संगठित अपराध सिंडिकेट का सदस्य प्रतीत होता है और लगातार अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है। विशेष मकोका (MCOCA) अदालत के जज वीएच पाटवडकर ने कहा कि कराड और उसके साथी आरोपियों ने देशमुख की बेरहमी से पिटाई करते हुए न केवल वीडियो बनाया बल्कि वीडियो कॉल के जरिए दूसरों को भी दिखाया ताकि अपने गैंग का खौफ फैलाया जा सके।

विज्ञापन


अभी तक कराड समेत आठ आरोपी गिरफ्तार
बता दें कि देशमुख, बीड के मस्साजोग गांव के सरपंच थे, जिनका 9 दिसंबर 2024 को अपहरण कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि वे अवाडा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का विरोध कर रहे थे, जिस कारण उन्हें निशाना बनाया गया। अभी तक कराड समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA), अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज है।
विज्ञापन


CID ने 1,200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की
अदालत को बताया गया कि कराड पिछले 10 वर्षों में सात गंभीर अपराधों समेत कुल 20 मामलों में आरोपी रहा है। मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान शाखा (CID) ने 1,200 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल की है।कराड ने दावा किया कि उसे राजनीतिक कारणों से झूठा फंसाया गया है और उसके खिलाफ कोई अपराध सिंडिकेट नहीं है। लेकिन अदालत ने अभियोजन पक्ष की दलीलों, गवाहों के बयान, डिजिटल, वैज्ञानिक और फोरेंसिक सबूतों के आधार पर कराड की संलिप्तता को प्रथम दृष्टया सत्य माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुणे में ट्रक की टक्कर से पिता और दो बेटियों की मौत
पुणे जिले के बारामती शहर में रविवार को एक ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति ओमकार आचार्य (37) और उनकी दो नाबालिग बेटियों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना सुबह खंडोबा नगर इलाके में उस समय हुई जब आचार्य अपनी बेटियों को स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, आचार्य ने अपनी बेटी साई (10) को स्कूल से लिया था। वह, साई और उनकी दूसरी बेटी मधुरा (4) के साथ मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे, तभी एक डंपर ट्रक ने ओवरटेक करते समय पीछे से टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रक ड्राइवर को बीएनएस और मोटर वाहन कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

पालघर में स्कूल चौकीदार यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार स्थित एक स्कूल के 53 वर्षीय सुरक्षा गार्ड को दो छात्रों का कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित घटनाएं 15 जून से 20 जून के बीच हुईं। अरनाला पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि स्कूल प्रबंधक ने इस संबंध में शिकायत की है। शिकायत के आधार पर चौकीदार रेमंड विल्सन डायस के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 5, 8 और 12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

250 छात्रों से फ्लाइट टिकट के नाम पर 15.37 लाख की ठगी, ट्रैवल कंपनी मालिक पर FIR दर्ज
कल्याण के खड़कपाड़ा इलाके में एक ट्रैवल कंपनी के मालिक के खिलाफ 250 छात्रों और एक ट्रैवल सब-एजेंट से करीब ₹15.37 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मुंबई के चेंबूर स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के 500 छात्रों को दिल्ली भेजने के लिए फ्लाइट टिकट बुक करने का काम आरोपी को सौंपा गया था। कुल मिलाकर ट्रैवल एजेंट को ₹29,78,500 की राशि दी गई थी।

शुरुआत में आरोपी ने पहले 250 छात्रों के टिकट बुक कर दिए, जिससे सब-एजेंट और कॉलेज को उस पर भरोसा हो गया। लेकिन बाकी 250 छात्रों के लिए ना तो टिकट बुक किए गए, और ना ही पैसे वापस किए गए। पिछले 10 महीनों से लगातार रिमाइंडर और फॉलो-अप के बावजूद आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया। इससे सब-एजेंट को ₹15.37 लाख का नुकसान हुआ। अब खड़कपाड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 316(2) (आपराधिक विश्वासघात) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रायगड नाव दुर्घटना: तीन लापता मछुआरों के शव बरामद
महाराष्ट्र के रायगढ़ में अरब सागर में दो दिन पहले पलटी मछुआरों की नाव दुर्घटना में लापता तीन मछुआरों के शव सोमवार को बरामद हुए। दुर्घटना के बाद से स्थानीय पुलिस, आपदा प्रबंधन टीम और कोस्ट गार्ड खोज अभियान में जुटे थे, जिसमें ड्रोन की भी मदद ली गई। शव दीघोडे, सासवने और कीहिम गांव के तटों से मिले। शनिवार को करंजा (उरण) से आठ मछुआरे मछली पकड़ने गए थे, लेकिन खराब मौसम के चलते नाव पलट गई। पांच मछुआरे तैरकर बच निकले, जबकि नरेश राम शेलार, धीरज कोली और मुकेश पाटिल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed