फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra UP ATS arrests two ISI agents from Mumbai accused of sending intelligence to Pakistani handlers

Mumbai: महाराष्ट्र-यूपी एटीएस ने मुंबई से दो ISI एजेंट पकड़े, पाकिस्तानी आकाओं को खूफिया जानकारी भेजने का आरोप

Wed, 19 Jul 2023 07:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 19 Jul 2023 07:31 AM IST
सार

एटीएस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र एटीएस के साथ-साथ उत्तर प्रदेश एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के जोगेश्वरी में छापामार कार्रवाई। इस दौरान टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों आईएसआई के एजेंट है। उन्होंने अपना नाम अरमान सैय्यद (62) और मोहम्मद सलमान सिद्दिकी (24) बताया।

विज्ञापन
Maharashtra UP ATS arrests two ISI agents from Mumbai accused of sending intelligence to Pakistani handlers
ATS (File Photo) - फोटो : Social Media

विस्तार

आतंकवाद निरोधक दस्ते (एसटीएस) के अलग-अलग दो राज्यों की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई कर आईएसआई के दो एजेंटों को गिरफ्तार किया है। दोनों पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को खूफिया जानकारी पहुंचा रहे थे। सैन्य प्रतिष्ठानों के साथ-साथ अन्य संवेदनशील जगह उनकी रडार पर थे। 

विज्ञापन

एटीएस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र एटीएस के साथ-साथ उत्तर प्रदेश एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के जोगेश्वरी में छापामार कार्रवाई। इस दौरान टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों आईएसआई के एजेंट है। उन्होंने अपना नाम अरमान सैय्यद (62) और मोहम्मद सलमान सिद्दिकी (24) बताया। आरोप है कि सैय्यद ने सलमान को भर्ती किया था। दोनों ने आईएसआई एजेंट मोहम्मद रईस की मदद की थी।  

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाले रईस को यूपी एटीएस ने पहले ही पकड़ लिया था। रईस पाकिस्तान में अपने आकाओं को भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों सहित अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों और इलाकों की खूफिया जानकारी पहुंचाता था। रईस ने ही पूछताछ में जोगेश्वरी के दोनों एजेंटों की जानकारी दी, जिसके बाद एटीएस ने कार्रवाई की। सैय्यद और सिद्दीकी को कोर्ट में पेश करने के बाद यूपी एटीएस अधिकारियों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ठाणे में लिफ्ट डक्ट में गिरने से मौत
महाराष्ट्र के ठाणे शहर के मुंब्रा में एक आवासीय इमारत के लिफ्ट की डक्ट में एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान जटाशंकर पाल (45) के रूप में हुई है। वह दूध विक्रेता था। ठाणे नगरनिगम का कहना है कि पाल गलती से डक्ट में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मुंब्रा पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।


मुंबई में चिकनगुनिया का खतरा
बीएमसी ने एक रिपोर्ट में कहा कि जुलाई के पहले 16 दिनों में मिले लेप्टोस्पायरोसिस और चिकनगुनिया के मामले जून में दर्ज किए गए कुल मामलों से अधिक हो चुके हैं। मुंबई में एक से 16 जुलाई के बीच लेप्टोस्पायरोसिस के 104 तो वहीं, चिकनगुनिया के 10 मामले सामने आए हैं। जबकि जून में लेप्टोस्पायरोसिस के 97 मामले और चिकनगुनिया के 8 मामले सामने आए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed