{"_id":"5dda49068ebc3e54f22ec59c","slug":"maharashtra-uddhav-thackeray-shiv-sena-unhappy-supporter-attempts-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्धव के सीएम नहीं बनने से दुखी शिवसेना समर्थक ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उद्धव के सीएम नहीं बनने से दुखी शिवसेना समर्थक ने की आत्महत्या की कोशिश
Sun, 24 Nov 2019 05:33 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 24 Nov 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना समर्थक ने की आत्महत्या की कोशिश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री नहीं बनने से दुखी एक शिवसेना समर्थक रमेश बालू ने वाशिम जिले में कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Maharashtra: A 45-year-old Shiv Sena supporter, Ramesh Balu, attempted suicide in Yavatmal yesterday, allegedly over formation of BJP government in the state. He is a resident of Washim district of the state. pic.twitter.com/J7sjnV1MWF
— ANI (@ANI) November 24, 2019
विज्ञापन
घटना शनिवार शाम को मुंबई से 580 किमी दूर मनोरा चौक पर हुई। वाशिम जिले के उमरी गांव निवासी रमेश बालू जाधव वहां किसी काम से गया था। दिगरस पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की खबर मिलने के बाद नशे में धुत जाधव ने ब्लेड से अपना हाथ काट लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जाधव को अपना हाथ जख्मी करते देखा तो उसने दौड़कर उसे आत्महत्या करने से रोक लिया। जाधव को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार उसने शराब के नशे में यह कदम उठाया होगा। उन्होंने बताया कि घटना की जांच चल रही है।