Maharashtra: उल्हासनगर नगर निकाय में शिवसेना शिंदे गुट भाजपा से मजबूत, वीबीए के दो कॉर्पोरेटर ने दिया समर्थन
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा गठबंधन को बड़ी जीत मिली। उल्हासनगर नगर निकाय में जहां भाजपा और शिवसेना अलग अलग चुनाव लड़ रहे थे, वहां भाजपा को अधिक सीटों पर जीत मिली थी। लेकिन अब वीबीए के दो कॉर्पोरेटर ने शिवसेना के समर्थन दे दिया है। जिससे अब शिवसेना यहां भाजपा से मजबूत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र नगर निकाय में वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) कांंग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही थी। लेकिन अब उल्हासनगर नगर निगम से वीबीए के दो चुने गए कॉर्पोरेटरों शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। इससे शिंदे गुट की नगर निकाय में स्थिति मजबूत हो गई है।
78 सदस्यों वाला यह नगर निकाय ठाणे जिले में है। यहां सत्ताधारी महायुति गठबंधन के दोनों घटक दल भाजपा और शिवसेना ने अलग अलग चुनाव लड़ा था। भाजपा 37 और शिवसेना 36 सीट जीतने में सफल रही थी। इसके अलावा कांग्रेस, एक स्थानीय संगठन और एक निर्दलीय उम्मीदवार को भी एक एक सीट मिली। लेकिन वीबीए के समर्थन के बाद शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना नगर निकाय पर नियंत्रण के मामले में भाजपा से आगे निकल गई है।
सूत्रों के मुताबिक वीबीए के कॉर्पोरेटर, सुरेखा सोनावणे और विकास खरात, ने रविवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलकर उन्हें अपना समर्थन दे दिया। इस दौरान वहां एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे भी मौजूद थे। इस बैठक में विधायक डॉ. बालाजी किणिकर, पूर्व मेयर सुनील चौधरी और प्रवक्ता राहुल लोंढे सहित कई शिवसेना नेता मौजूद थे।
सोनावणे और खरात ने कहा कि उनका यह फैसला उनके वार्डों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने और दलित बस्ती सुधार योजना के तहत काम लागू करने के उद्देश्य से लिया गया है।