फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Two men fell into the creek at Bandra, search operation underway

Maharashtra: नाले में गिरे दो व्यक्ति, एक की मौत; दूसरे के लिए तलाशी अभियान जारी

Fri, 12 Aug 2022 10:16 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 12 Aug 2022 10:16 AM IST
सार

महाराष्ट्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के बांद्रा इलाके में दो व्यक्ति नाले में गिर गए। इसके बाद हड़कंप मच गया। एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Maharashtra: Two men fell into the creek at Bandra, search operation underway
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के बांद्रा इलाके में गुरुवार रात दो व्यक्ति नाले में डूब गए। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत की। हालांकि, वे नहीं मिले। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया, शुक्रवार सुबह एक नाले में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ बरामद किया गया है। अधिकारियों को आशंका है कि डूबने की वजह से दूसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई होगी। हालांकि, उसका शव अभी तक बरामद नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार देर रात करीब 11.30 बजे एसवी रोड और सी लिंक रोड जंक्शन के पास नाले में दो व्यक्ति गिर गए थे। मौके पर पहुंचे पुलिस व दमकल विभाग ने तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, अंधेरा होने के कारण वे नहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि, शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव रिक्लेमेशन फ्लाईओवर ब्रिज के पास नाले में तैरता मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय जावेद आलम शेख के रूप में हुई है। हालांकि, दूसरे व्यक्ति के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed