{"_id":"5def33e88ebc3e87cf3e0c68","slug":"maharashtra-two-brothers-misdeed-the-girl-in-nagpur-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: नागपुर में दो भाइयों ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: नागपुर में दो भाइयों ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Tue, 10 Dec 2019 12:17 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.co
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बीते एक महीने में 14 वर्षीय एक लड़की से कई मौकों पर दुष्कर्म करने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आकाश संजय कारेमोर (27) पिछले महीने लड़की को शादी का झांसा देकर गंगापुर टकलघाट गांव ले गया था जहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
एमआईडीसी बूटीबोरी पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि बाद में आरोपी का भाई शुभम संजय कारेमोर (21) भी गांव पहुंच गया जहां उसने भी कथित तौर पर नाबालिग से दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने लड़की को गांव में अपने मामा के घर यह कहकर रखा कि लड़की अनाथ है।
विज्ञापन
लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। लड़की उन्हें गंगापुर टकलघाट गांव में मिली। पुलिस के मुताबिक लड़की के माता-पिता में तलाक हो चुका है और उसकी मां यहां तेंभरी गांव में रहकर मजदूरी करती है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पोक्सो अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन