फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Thane Police arrested Ajay Usare 7 crore investment scam accused Uttarakhand

Maharashtra: सात करोड़ की ठगी कर भागा था दुबई, फिर नेपाल में छिपा; आखिरकार देहरादून में चढ़ा पुलिस के हत्थे

Wed, 25 Jun 2025 03:05 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु चंदेल Updated Wed, 25 Jun 2025 03:05 PM IST
सार

Maharashtra: ठाणे में 7 करोड़ रुपये की निवेश ठगी के मुख्य आरोपी अजय उसेरे को पुलिस ने उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन साल से फरार था और दुबई व नेपाल में छिपा हुआ था। उसने फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर 91 निवेशकों से करोड़ों की ठगी की थी। पुलिस ने अब तक इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और करीब 8 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

विज्ञापन
Maharashtra Thane Police arrested Ajay Usare 7 crore investment scam accused Uttarakhand
मुंबई पुलिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

ठाणे पुलिस ने तीन साल पुराने सात करोड़ रुपये के निवेश घोटाले के मुख्य आरोपी को आखिरकार उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अजय उसारे पर 'डिवाइन पावर फॉरेक्स ट्रेडिंग' नाम से कंपनी बनाकर 91 निवेशकों से करोड़ों की ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय तक नेपाल और दुबई में छिपा रहा।
विज्ञापन


ठाणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के डीसीपी पराग मानेरे ने बताया कि 38 वर्षीय अजय उसारे ने 2022 में अपने साथियों के साथ ठाणे के वागले एस्टेट इलाके में फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी बनाई थी। इस कंपनी के जरिए उसने निवेशकों को हर महीने 15 फीसदी रिटर्न का झांसा देकर करोड़ों रुपये बटोरे। जब पैसे वापस नहीं आए और कंपनी ने संचालन बंद कर दिया, तो ठगे गए निवेशकों ने पुलिस का रुख किया।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी काफी समय से था फरार
शिकायतों के आधार पर वागले एस्टेट पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ कई आपराधिक धाराओं केस दर्ज किया। बाद में यह मामला साइबर सेल को सौंप दिया गया। डीसीपी मानेरे ने बताया कि मुख्य आरोपी उसारे फरार हो गया था। वह लगातार अपनी पहचान छुपाकर नेपाल और दुबई में रह रहा था। पुलिस की टीम ने तकनीकी इनपुट और ठोस सुरागों के आधार पर उसकी तलाश जारी रखी और आखिरकार 13 जून को उसे देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीएम योगी बोले- मोदी राज में किसानों में आई खुशहाली, अब किसान आत्महत्या नहीं करता है


कोर्ट में किया गया पेश 
गिरफ्तारी के बाद उसे ठाणे लाया गया और मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 26 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक यह इस मामले में अब तक की छठी गिरफ्तारी है। डीसीपी मानेरे ने कहा कि मामले में कुछ और लोगों की संलिप्तता की आशंका है। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। अब तक जांच के दौरान करीब 8 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है, जो ठगी की रकम से जुड़े होने की संभावना है। पुलिस की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: 'न अपील, न दलील, होती थी शराफत जलील', लोकसभा सांसद खंडेलवाल ने सुनाई आपातकाल की असली कहानी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed