{"_id":"5def549e8ebc3e87bf238814","slug":"maharashtra-thane-husband-and-in-laws-beat-up-pregnant-wife-woman-miscarried","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पति और ससुरालवालों ने मिलकर गर्भवती पत्नी को पीटा, महिला का हुआ गर्भपात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पति और ससुरालवालों ने मिलकर गर्भवती पत्नी को पीटा, महिला का हुआ गर्भपात
Tue, 10 Dec 2019 02:17 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 10 Dec 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 22 वर्षीय गर्भवती महिला की पिटाई उसके पति और ससुराल वालों ने की जिसके बाद उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला के पति समेत परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
महिला ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसकी शादी अम्बरनाथ के रहने वाले नवनाथ माणे के साथ 2015 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही महिला के ससुसराल वाले ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। ससुराल वाले अपने बेटे की शादी अब किसी और से कराना चाहते हैं इसलिए वे महिला पर तलाक देने का दबाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन