फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Shivsena playing politics in the name of Ram, Union minister Danve said - Hindutva patent sold to Congress-NCP

पलटवार : राम के नाम पर राजनीति कर रही शिवसेना, केंद्रीय मंत्री बोले- हिंदुत्व का पेटेंट कांग्रेस-राकांपा को बेचा

Mon, 11 Apr 2022 01:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, जालना
एएनआई, जालना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 11 Apr 2022 01:29 PM IST
सार

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ फोन पर चर्चा करते हुए पाटिल ने कहा कि हम हमेशा हिंदुत्व के लिए लड़े हैं, जबकि शिवसेना समय-समय पर रंग बदलती रही है। 

विज्ञापन
Maharashtra: Shivsena playing politics in the name of Ram, Union minister Danve said - Hindutva patent sold to Congress-NCP
Union Minister Raosaheb Patil Danve - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे सोमवार को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर राजनीति शिवसेना कर रही है, भाजपा नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की पूर्व सहयोगी ने सत्ता के लिए हिंदुत्व का पेटेंट कांग्रेस व राकांपा को बेच दिया। 

विज्ञापन

पाटिल ने यह पलटवार सीएम ठाकरे के हिंदुत्व के पेटेंट को लेकर की गई टिप्पणी के जवाब में किया। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ फोन पर चर्चा करते हुए पाटिल ने कहा कि हम हमेशा हिंदुत्व के लिए लड़े हैं, जबकि शिवसेना समय-समय पर रंग बदलती रही है। दानवे पाटिल ने कहा कि जब देश में आपातकाल लगा तो उन्होंने हमारा समर्थन किया, लेकिन जब प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया तो उसने कांग्रेस का समर्थन किया।वहीं, भाजपा ने अपना लोगो या चुनाव चिंह सिर्फ समय के अनुसार बदला, लेकिन हिंदुत्व को लेकर अपना दृष्टिकोण नहीं बदला। 
विज्ञापन


हमने सिर्फ लोगो बदला, उन्होंने अपना रवैया बदल दिया
केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि हमने अपना सिर्फ चुनाव चिंह बदला, लेकिन उन्होंने अपना रवैया बदल दिया। हमने न तो जब जनसंघ था तब और न ही भाजपा बनी तब हिंदुत्व को छोड़ा, हां समय बीतने पर हमने हमारा लोगो अवश्य बदला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्धव बोले थे- भगवान राम पैदा नहीं होते तो भाजपा क्या मुद्दा उठाती

इससे पहले सीएम उद्धव ठाकरे ने रविवार को भाजपा की यह कहकर आलोचना की थी कि यदि भगवान राम पैदा नहीं होते तो भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं रहता। ठाकरे ने कहा था, 'आज रामनवमी है। मुझे आश्चर्य है कि अगर भगवान राम का जन्म नहीं होता तो भाजपा राजनीति में क्या मुद्दा उठाती क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए वे सांप्रदायिक मुद्दों को राजनीति में सबसे आगे रखते हैं।' ठाकरे की टिप्पणी का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह सवाल सिर्फ बीजेपी के लिए नहीं, बल्कि सबके लिए उठता है। वे हिंदुत्व को छोड़ चुके हैं, शिवसेना अब इस पर दावा नहीं कर सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed